फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Pundarik Rishi will leave on February 28 with 400 kardars

अपने 400 कारदारों संग मूल स्थान पंजाई से 28 फरवरी को रवाना होंगे देव पुंडरिक ऋषि

Mon, 14 Feb 2022 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Pundarik Rishi will leave on February 28 with 400 kardars
मंडी के तहत पुंडरिक ऋषि मंदिर पंजाई बालीचौकी देवदार के जंगल में विराजमान - फोटो : Mandi
मंडी। श्री देव पुंडरिक ऋषि 28 फरवरी को 400 कारदारों के साथ मूूल स्थान पंजाई बालीचौकी से मंडी शिवरात्रि महोत्सव के लिए पैदल रवाना होंगे।
विज्ञापन

देव पुंडरिक ऋषि रास्ते में एक दिन का रात्रि ठहराव पंडोह में करेंगे। पुंडरिक ऋषि एक मार्च को शिवरात्रि महोत्सव के लिए मंडी पहुंचेंगे। इस दौरान देवता और कारदार 8 दिन तक जगन्नाथ मंदिर पड्डल में रात्रि ठहराव करेंगे। इसके बाद 9 मार्च को अपने क्षेत्र के लिए रवाना होंगे। देवता का मंदिर मंडी से 45 किलोमीटर बालीचौकी के तहत पंजाई गांव में है। देव रथ रियासतकालीन में मंडी शिवरात्रि महोत्सव में पहुंचता आया है। यह राजाओं के समय से चली आ रही पंरपरा आज दिन तक कायम है। क्षेत्र में कोई भी कार्य देवता के बिना पूछे नहीं किया जाता। देवता के मंदिर प्राचीन शैली से निर्मित है। देवता का सिंहासन खास देवदार की लकड़ी से तैयार है।
देवता के रथ पर आठ सोने के मोहरे लगे हैं। क्षेत्र में आज भी कोई शुभ कार्य करने से पहले देवता से पूछकर ही किया जाता है। चाहे खेतीबाड़ी हो या अन्य शुभ काम करना हो। देवता का मंदिर के चारों ओर लकड़ी की सुंदर नक्काशी की हुुई है। मंदिर के चारों ओर घना देवदार का जंगल है।
विज्ञापन

श्री देव पुंडरिक ऋषि के कारदार टेक सिंह ने बताया कि देव 28 फरवरी को मंडी के लिए प्रस्थान करेंगे। देवता का रथ दिल्ली तक भी जा चुका है। उस दौरान देवता का तत्कालीन सरकार ने जोरदार स्वागत किया था। उन्होंने बताया कि उस समय उनके पिता राम ठाकुर देवता के कारदार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed