{"_id":"66a0f06a84b31d888c06e660","slug":"public-works-department-freed-possession-from-rain-shelter-mandi-news-c-90-1-ssml1045-131699-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: लोक निर्माण विभाग ने छुड़ाया रेन शेल्टर से कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: लोक निर्माण विभाग ने छुड़ाया रेन शेल्टर से कब्जा
Wed, 24 Jul 2024 05:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Wed, 24 Jul 2024 05:45 PM IST
विज्ञापन
प्रवासी परिवार ने एक साल से जमाया था डेरा, बाहर किए कब्जे को जेसीबी से उखाड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर सुंदरनगर के शहीद नरेश चौक पर स्थित रेन शेल्टर पर और उसके साथ लगती भूमि से बुधवार को लोक निर्माण विभाग ने प्रवासियों की ओर से किए गए कब्जे को जेसीबी के माध्यम से उखाड़ा। प्रवासी परिवार करीब एक साल से यहां पर डेरा जमाया बैठा था। पहले उन्होंने झुग्गी बना ली और फिर धीरे-धीरे रेन शेल्टर और उसके बाहर तक कब्जा जमा लिया था। इसे लेकर स्थानीय लोगों में रोष था।
जानकारी के अनुसार यह प्रवासी परिवार अपने बच्चों को सारा दिन भीख मांगने में लगा रखता था। कुछ माह पहले चाइल्ड लाइन वाले भी भीख मांगने वाले इन बच्चों को ले गए थे। जब मां-बाप ने आगे भीख न मंगवाने की बात कही तो बच्चे उनके सुपुर्द किए गए, लेकिन इसके बाद भी यह सिलसिला लगातार जारी रहा। उधर, लोक निर्माण विभाग धनोटू उपमंडल के सहायक अभियंता नीलमणि ने बुधवार दोपहर बाद प्रवासी द्वारा रेन शैल्टर और उसके साथ लगती जमीन पर किए अवैध कब्जा को छुड़ाने की पुष्टि की है।