फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Public welfare is the priority of the government: Jairam

जनकल्याण सरकार की प्राथमिकता : जयराम

Wed, 06 Jul 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Public welfare is the priority of the government: Jairam
एक दिवसीय दौरे में थुनाग पहुंचे सीएम जय राम ठाकुर लोनिवि के विश्राम गृह के विस्तार कार्य का जायजा - फोटो : Mandi
थुनाग(मंडी)। जन कल्याण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। इसी मकसद से सरकार ने कई लोक हितकारी योजनाएं चलाई हैं। हर हिमाचली को सशक्त बनाने, सबके जीवन में खुशहाली लाने के लिए प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराज के थुनाग में एक दिवसीय दौरे के दौरान कही। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के विस्तार कार्य समेत विकास कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन

इस मौके मुख्यमंत्री की धर्म पत्नी और राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्ष डॉ. साधना ठाकुर भी उनके साथ रहीं। वे थुनाग में किसी करीबी के शादी समारोह में शिरकत करने के बाद वीरवार सुबह शिमला लौटेंगे।
विज्ञापन

जयराम ने कहा कि एचआरटीसी बसों में महिलाओं को आधे किराये की सौगात हो, गांव के लोगों के लिए मुफ्त पानी की सुविधा हो या सभी के लिए 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली की सहूलियत हो, ये सभी फैसले जन हित और जन कल्याण को समर्पित हैं। उन्होंने लोगों से विकास योजनाओं का पूरा लाभ लेने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके उपायुक्त अरिंदम चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष शर्मा और अन्य विभागों के अधिकारी, सीडी कोऑपरेटिव सोसायटी के अध्यक्ष कमल राणा, पंचायत समिति अध्यक्ष देवेंद्र रावत, जिला परिषद सदस्य खेम दासी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गुलजारी लाल, पितांबर ठाकुर, सीडी बैंक चेयरमैन कमल राणा, थुनाग पंचायत के प्रधान धनेश्वर सिंह, उपप्रधान खेम सिंह समेत कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed