{"_id":"66c1f717547ed30aeb06baad","slug":"public-toilet-and-rain-shower-could-not-be-built-in-seven-years-mandi-news-c-90-1-ssml1025-133606-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सात साल में नहीं बन पाया सार्वजनिक शौचालय और वर्षाशालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सात साल में नहीं बन पाया सार्वजनिक शौचालय और वर्षाशालिका
विज्ञापन
बलद्वाड़ा अस्पताल आने वाले मरीज, तीमारदारों सहित बाजार में आने वालों को हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बलद्वाड़ा (मंडी)। नागरिक अस्पताल बलद्वाड़ा के समीप 7 वर्षों से सार्वजनिक शौचालय और वर्षालय नहीं बन पाए हैं। इस कारण मरीज, तीमारदार और अन्य लोगों को रोजाना बारिश में भीगना पड़ रहा है और गर्मी से भी दो चार होना पड़ रहा है। शौचालय के अभाव में लोग खुले में साथ लगती खड्ड में जाने को मजबूर हैं, हालांकि सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को होती है।
वर्षाशालिका के अभाव से बारिश और धूप से बचने के लिए लोगों को सिर ढांपने के लिए कोई जगह नहीं मिल रही है। कई बार बसों के इंतजार करते समय यदि बारिश या तेज धूप हो तो लोगों को अस्पताल के अंदर जाना पड़ता है। इससे कई बार उनके वाहन छूट जाते हैं। बलद्वाड़ा व्यापार मंडल के प्रधान रमेश ठाकुर ने बताया कि वर्ष 2017 से बलद्वाड़ा बाजार में उच्च न्यायालय की ओर से दो सार्वजनिक शौचालय और दो वर्षाशालिका बनाने के आदेश दिए हैं, लेकिन लंबा अरसा बीतने के बाद सिर्फ बलद्वाड़ा बस स्टैंड पर वर्षाशालिका और शौचालय बनाया गया है। बलद्वाड़ा अस्पताल के सामने न तो वर्षाशालिका है और न ही शौचालय बन पाया है। व्यापार मंडल प्रधान ने प्रशासन से शीघ्र बलद्वाड़ा अस्पताल के सामने सार्वजनिक शौचालय और वर्षाशालिका बनाने की मांग की है। इस बारे में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अंशुल चौधरी ने बताया कि उन्होंने तहसीलदार बलद्वाड़ा को इस निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध करवाने के लिए पत्राचार किया है। कहा कि जैसे ही जमीन उपलब्ध होगी उसी समय सार्वजनिक शौचालय और वर्षाशालिका का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।