{"_id":"678be7b8290fd8404101ed29","slug":"protesters-spoiled-the-grade-of-the-road-anil-sharma-mandi-news-c-90-1-ssml1045-145656-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध करने वालों ने बिगाड़ा सड़क का ग्रेड : अनिल शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध करने वालों ने बिगाड़ा सड़क का ग्रेड : अनिल शर्मा
विज्ञापन
मंडी। नगर निगम की पैलेस कॉलोनी-दो में कैंची मोड़ से गदयाड़ा तक निकाली सड़क के बाद अब नए कार्य का विरोध किए जाने को लेकर सदर विधायक अनिल शर्मा सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में निकाली गई सड़क पूर्व भाजपा कार्यकाल में मुख्यमंत्री सड़क योजना में निकली है। इसका ग्रेड शुरू में तो ठीक है, लेकिन विरोध करने वालों ने अपने घर को सड़क पहुंचाने के लिए इस सड़क का ग्रेड बीच से बिगाड़ दिया।
उन्होंने बताया कि खराब ग्रेड सड़क पर सोलिंग और टारिंग नहीं की जा सकती। यह सड़क विरोध करने वालों ने अपने निजी फायदे के लिए निकाली है। इस सड़क पर बस नहीं जा सकती और यह केवल निजी स्वार्थ को पूरा करने के लिए सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया। विधायक ने कहा कि वह कभी विकास के बाधक नहीं हैं बल्कि विकास ही उनकी प्राथमिकता है।
बाड़ी सड़क बरसात में भूस्खलन की वजह से अवरुद्ध रहती है। यह नई सड़क उस सड़क के अवरुद्ध होने पर एक वैकल्पिक मार्ग होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री से 25 लाख स्वीकृत करवा लिए हैं। इसके लिए लोगों से निजी जमीन गिफ्ट डीड और कुछ सरकारी जमीन इसके लिए ली जा रही है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी कहा है कि विरोध कर रहे लोगों को साथ लेकर इस सड़क पर बस का ट्रायल करवाया जाए। अगर बस का सड़क पर सफल ट्रायल होता है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। संवाद