फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Proper arrangements will be made for the stay of gods and goddesses in Mandi Shivratri

मंडी शिवरात्रि में देवी-देवताओं के ठहरने की होगी उचित व्यवस्था

Tue, 08 Feb 2022 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Proper arrangements will be made for the stay of gods and goddesses in Mandi Shivratri
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में आने वाले देवी-देवताओं के आदर सत्कार और साथ आए देवलुओं के रहने की समुचित व्यवस्था की जाएगी। यह बात अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि मेला देवता उपसमिति के संयोजक एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम) राजीव कुमार ने मंगलवार को देवता उपसमिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।
विज्ञापन

कहा कि देवताओं के ठहरने के स्थान पर बिजली, पानी सहित सभी जरूरी व्यवस्थाएं की जाएंगी। देवलुओं के लिए राशन, सब्जी और पर्याप्त लकड़ी का प्रबंध किया जाएगा। उनके रात्रि ठहराव के अलावा देवताओं के पड्डल में बैठने के स्थान के निर्धारण के लिए सर्व देवता समिति के अध्यक्ष शिव पाल शर्मा एवं अन्य पदाधिकारी और प्रशासन की एक टीम संयुक्त रूप से शहर में विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर निर्णय लेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मेले में 216 पंजीकृत देवी-देवताओं को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। मंडी पधारने वाले देवी-देवताओं, कारदारों और देवलुओं के सत्कार और सुविधा के लिए सभी प्रबंध किए जा रहे हैं। सर्व देवता समाज के प्रधान शिवपाल शर्मा ने देवी-देवताओं, कारदारों और देवलुओं की आवभगत और ठहरने की व्यवस्था को लेकर अपने सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के उप महापौर विरेंद्र भट्ट सहित समिति के सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्यों ने भी व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने को लेकर अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। राजीव कुमार ने कहा कि महाशिवरात्रि मेले के उपलक्ष्य में शहर के मंदिरों को विशेष तौर पर लाइटों से सजाया जाएगा।

सर्व देवता समाज के प्रधान शिवपाल शर्मा, उपमहापौर विरेंद्र भट्ट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष शर्मा, एसडीएम बालीचौकी सिद्धार्थ आचार्य, जिला राजस्व अधिकारी राजीव सांख्यान सहित समिति के सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed