Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Promotions to principal posts should take place twice a year: Association

प्रधानाचार्य पदों पर साल में दो बार हो पदोन्नति : संघ

Tue, 03 Nov 2026 10:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 03 Nov 2026 10:32 AM IST
विज्ञापन
Promotions to principal posts should take place twice a year: Association
सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ मंडी ने प्रधानाचार्य पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया नियमित करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

संघ ने सरकार और शिक्षा विभाग से मांग की है कि वर्ष में कम से कम दो बार पदोन्नति सूची जारी करने की व्यवस्था की जाए। इससे पात्र शिक्षकों को समय पर पदोन्नति मिल सकेगी और विद्यालयों में खाली पदों को भरकर प्रशासनिक व्यवस्था को भी सुचारु बनाया जा सकेगा।
राज्य चीफ ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी रंगीला ठाकुर, राज्य महासचिव इंद्र ठाकुर, राज्य मुख्य प्रेस सचिव जयराम शर्मा, सोनू सेन, जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार, ललिता बांगिया, पुनीत प्रभाकर शर्मा, अशोक शर्मा और जितेंद्र ठाकुर ने कहा कि संघ का कहना है कि प्रदेश में लंबे समय तक पदोन्नति सूची जारी नहीं होने से पात्र और वरिष्ठ प्रवक्ताओं को इसका लाभ समय पर नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

कई शिक्षक वर्षों तक सेवाएं देने के बावजूद पदोन्नति के बिना ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं। प्रदेश में प्रधानाचार्य के 400 से अधिक पद रिक्त होना भी चिंता का विषय है। रिक्त पदों का अतिरिक्त जिम्मा वरिष्ठ प्रवक्ताओं को सौंपा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे उन्हें शिक्षण कार्य के साथ-साथ विद्यालयों के प्रशासनिक दायित्व भी संभालने पड़ रहे हैं। इसका अतिरिक्त बोझ शिक्षकों पर पड़ रहा है। अक्तूबर 2022 के बाद दिसंबर 2025 में प्रधानाचार्य पदों पर पदोन्नति की गई थी लेकिन इसमें बहुत कम प्रवक्ताओं को अवसर मिल पाया। लंबे अंतराल के कारण पात्र शिक्षकों को अपने सेवाकाल में पदोन्नति का पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed