{"_id":"67defa31fa26396019057371","slug":"promising-students-of-mlsm-college-honoured-mandi-news-c-90-1-ssml1025-151279-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: एमएलएसएम कॉलेज के होनहार नवाजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: एमएलएसएम कॉलेज के होनहार नवाजे
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय (एमएलएसएम) सुंदरनगर में शनिवार को कॉलेज का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया।
इसमें कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रो. राधिका चोपड़ा बतौर मुख्यातिथि शरीक हुईं। सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी राधा सिंह, सुकेत की राजकुमारी शैलजा देवी, दिव्यविजय सिंह, कंवर आर्यमन सिंह विशेष अतिथि शरीक हुए। कॉलेज प्राचार्य डॉ. कामेश्वर ने सभी अतिथियों का विधिवत स्वागत किया।
समारोह में विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कॉलेज प्राचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर कॉलेज की प्रगति एवं भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों और प्राध्यापकों को बधाई दी। इस दौरान कॉलेज की विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
इसमें प्रदेश विश्वविद्यालय कला संकाय की वरीयता सूची में मनीषा कुमारी को चौथा स्थान हासिल करने पर पुरस्कृत किया। अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में मनीष पाराशर, पार्थ पंडित को भी पुरस्कृत किया। समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें एकल गीत, बांसुरी वादन, नृत्य और नाटी प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया। संवाद