फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Promising students of Ladbhadol College honored

Mandi News: लडभड़ोल कॉलेज के होनहार किए सम्मानित

Tue, 17 Feb 2026 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Promising students of Ladbhadol College honored
लडभड़ोल कॉलेज में नृत्य प्रस्तुति देती छात्राएं। स्रोत संस्थान
लडभड़ोल (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में मंगलवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में एक पहल माउंटेन सेवा समिति के अध्यक्ष जीवन ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जीवन ठाकुर ने किया। इसके पश्चात सीएससीए अध्यक्ष पल्लवी ने मुख्य अतिथि, प्राचार्य व अन्य अतिथियों का स्वागत किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रकाश चौहान ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए वर्षभर आयोजित शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक तथा अन्य सह-पाठयक्रम गतिविधियों का विस्तृत विवरण साझा किया।
विज्ञापन

समारोह के दौरान मुख्य अतिथि ने महाविद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए स्मृतिचिह्न, पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में स्वाति, फरहान, राखी, पल्लवी, महक, अंशिका, शिवम, दीक्षा, श्रेया, तनु, सिया, आसिफ, गुंजन, मुस्कान, सौरभ, कोमल, शबनम, सेजल, रिशु, शिवानी, मुनीश और सुजल सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहे। इसके अतिरिक्त छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह में चार चांद लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जीवन ठाकुर ने कहा कि अनुशासन और कड़ी मेहनत ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed