फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Promising students honored in Balichowki

Mandi News: बालीचौकी में नवाजे होनहार विद्यार्थी

Sat, 29 Nov 2025 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Promising students honored in Balichowki
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालीचौकी में वार्षिक समारोह के दौरान छात्रा को सम्मानित करते मुख
बालीचौकी (मंडी)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालीचौकी में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विद्यार्थियों ने खूब धमाल मचाया। रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। समारोह में हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग के सदस्य विजय पाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य होशियार सिंह ठाकुर और युद्धवीर सिंह ठाकुर विशेष अतिथि शामिल हुए।
विज्ञापन


समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्याम लाल ठाकुर ने की। प्रधानाचार्य ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। उन्होंने बताया कि विद्यालय ने शैक्षणिक, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। विद्यार्थियों ने नाटी, हरियाणवी नृत्य, गिद्धा, भंगड़ा, राजस्थानी नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों की नाटी आकर्षण का केंद्र रही। बच्चों के जोश और प्रतिभा की सभी ने सराहना की। इस दौरान मुख्य अतिथि विजय पाल सिंह ने कहा कि शिक्षा जीवन की दिशा तय करती है। इसलिए विद्यार्थी बुरी संगत का त्याग कर कड़ी मेहनत कर लक्ष्य को हासिल करें। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed