{"_id":"6a2e9a3535e5dab7dc06d041","slug":"promise-kept-before-taking-the-oath-nekram-initiates-drain-cleaning-mandi-news-c-90-1-mnd1011-200652-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: शपथ से पहले निभाया वादा, नेकराम ने शुरू करवाई नालियों की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: शपथ से पहले निभाया वादा, नेकराम ने शुरू करवाई नालियों की सफाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। सरसकान पंचायत के कुसरी वार्ड से नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य नेकराम (डिंपल) ने शपथ ग्रहण से पहले ही विकास कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से समन्वय कर सड़क किनारे बंद पड़ी नालियों की सफाई करवाना शुरू कराया।
पिछली बरसात में नालियां बंद होने से सड़क पर जलभराव और राहगीरों को परेशानी होती थी। स्थानीय लोग लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। चुनाव के दौरान किए वादों को पूरा करते हुए नेकराम ने कहा कि वार्ड की मूलभूत समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा और विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि आगे भी क्षेत्र की अन्य समस्याओं का जल्द समाधान होगा।