{"_id":"6973b938525ad6e8010b0cb7","slug":"private-bus-stuck-in-debris-near-kothi-mandi-news-c-90-1-mnd1020-183494-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: कोठी के पास मलबे में फंसी निजी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: कोठी के पास मलबे में फंसी निजी बस
विज्ञापन
लडभड़ोल नेरी सड़क मार्ग पर कोठी के पास सड़क में धंसी निजी बस। संवाद
लडभड़ोल (मंडी)। तहसील क्षेत्र लडभड़ोल में सीजन की पहली ही बारिश ने लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली की पोल खोलकर रख दी है। बैजनाथ-नेरी-कांढापत्तन मार्ग पर कोठी के पास शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे एक निजी बस मलबे में फंस गई। बस पलटने से बाल-बाल बची। बस में सवार यात्रियों की सांसें अटक गईं।
कोठीपत्तन के पास पिछली बरसात में सड़क की हालत बिगड़ गई थी। यह मार्ग 3 महीने तक बंद रहा था। शुक्रवार को बैजनाथ से लांगणा की ओर आ रही निजी बस जैसे ही कोठी के पास पहुंची, वह दलदल में फंस गई। इससे मार्ग पर आवाजाही बंद हो गई। वाहनों को वाया खडिहार-रक्तल भेजा गया।
स्थानीय निवासी मंजू, सुशील, अजय और दीपक ने विभाग के खिलाफ रोष प्रकट किया है। क्षेत्र के बलोटू में विभाग की ओर से सड़क पर डाली गई मिट्टी बारिश के कारण कीचड़ में तब्दील हो गई है। सहायक अभियंता पवन गुलेरिया ने बताया कि विभाग के पास बजट का अभाव है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। संवाद