{"_id":"681605174a2a89c2fb022945","slug":"private-bus-operators-beat-up-hrtc-driver-and-conductor-mandi-news-c-90-1-ssml1045-154979-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: निजी बस ऑपरेटरों ने एचआरटीसी चालक, परिचालक से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: निजी बस ऑपरेटरों ने एचआरटीसी चालक, परिचालक से की मारपीट
विज्ञापन
गोहर बस स्टैंड में हंगामा, पुलिस में दर्ज करवाया मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। बस स्टैंड गोहर में उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया जब निजी बस ऑपरेटरों ने हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस को स्टैंड में खड़ा करने से रोक दिया। इस दौरान हुई कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। एचआरटीसी बस के चालक और परिचालक ने निजी बस ऑपरेटरों पर मारपीट और धमकाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पुलिस थाना में भी शिकायत दर्ज करवाई है।
एचआरटीसी के चालक मुरारी लाल और परिचालक पंकज कुमार ने आरोप लगाया है कि कुछ निजी बस ऑपरेटरों ने न सिर्फ उन्हें धमकाया, बल्कि उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। मारपीट में चालक की वर्दी भी फाड़ दी गई। चालक-परिचालक का आरोप है कि निजी बस ऑपरेटरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि अगर बस को स्टैंड पर खड़ा किया गया तो उसे आग के हवाले कर दिया जाएगा। एचआरटीसी कर्मियों ने तुरंत गोहर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निजी बस ऑपरेटर अक्सर एचआरटीसी की बसों को स्टैंड में खड़ा करने से रोकने की कोशिश करते हैं, जिससे विवाद की स्थिति बन जाती है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। उधर, एसएचओ देवराज ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। संवाद