{"_id":"577268c94f1c1b5f1879ba5d","slug":"prisioner-learl-joga","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब जेल मंडी में योग, प्राणायाम सीख रहे कैदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब जेल मंडी में योग, प्राणायाम सीख रहे कैदी
मंडी
Updated Tue, 28 Jun 2016 05:39 PM IST
विज्ञापन
योग (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। सब जेल मंडी में कैदियों को आर्ट ऑफ लिविंग के तत्वावधान में योग के गुर सिखाए जा रहे हैं। आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षक हितेश राय प्रिजन स्मार्ट शिविर के तहत कैदियों और जेल स्टाफ को योग सिखा रहे हैं। शिविर का लक्ष्य कैदियों को तनाव मुक्त कर मानसिक तथा शारीरिक तौर पर मजबूत बनाकर जिंदगी के प्रति सकारात्मक सोच लाना है। कैदियों को सुदर्शन क्रिया, प्राणायाम, योग सहित कई गतिविधियां करवाई गईं। 170 से अधिक कैदियों को योग सिखाया जाएगा।
विज्ञापन
सोमवार से मंडी सब जेल में कोर्स शुरू हो गया है। कोर्स चार चरणों में करवाया जाएगा। हर चरण में छह दिन तक 50 कैदी शिविर में भाग लेंगे। आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षक हितेश राय ने कहा कि सोमवार से शिविर की शुरुआत कर दी गई है। चार चरणों में शिविर आयोजित किया जाएगा। उधर, मंडी सब जेल के उप अधीक्षक एनआर भारद्वाज ने कहा कि प्रिजन स्मार्ट कोर्स के तहत कैदियों को योग और प्राणायाम सिखाया जा रहा है।
विज्ञापन