फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Princely states ended, traditions still persist

Mandi News: रियासतें खत्म, परंपराएं आज भी बकरार

Wed, 06 Mar 2024 04:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 04:34 PM IST
विज्ञापन
Princely states ended, traditions still persist
सुकेत रियासत के देवी-देवता नहीं करते महाशिवरात्रि में शिरकत
विज्ञापन

कुल्लू दशहरा उत्सव में भाग लेने वाले दो देवता भी करेंगे शिरकत
मेले में बिना निमंत्रण आ रहे देवता खुडीजल और अनंत बालू नाग
राकेश राणा
मंडी। देश आजाद होने के साथ ही राजाओं का शासन भी खत्म हो गया है। इसी के साथ रियासतें मिलकर एक राज्य यानी हिमाचल के रूप में सामने आई। भले ही रियासतें अब खत्म हो गई हों, लेकिन सांस्कृतिक राजधानी मंडी में रियासतकालीन परंपराएं आज भी कायम हैं। इन परंपराओं की झलक यहां मनाए जाने वाले मेलों और त्योहारों में साफ देखने को मिलती है।
आज भी सुकेत या किसी दूसरी रियासत के देवी-देवता एक-दूसरे की रियासत में मनाए जाने वाले मेलों में शिरकत नहीं करते हैं। हालांकि इस बार कुल्लू दशहरा में शिरकत करने वाले दो देवता खुडीजल और अनंत बालू नाग मंडी महाशिवरात्रि महोत्सव में शिरकत करने आ रहे हैं। दोनों ही देवता कुल्लू जिले से संबंध रखते हैं, लेकिन मंडी जिले से इनका पुराना संबंध रहा है। देवता खुडीजल का मंडी में मूल स्थान है तो देवता बालू नाग की हारियान मंडी में भी है। ऐसे में देवलु देव आदेश पर उन्हें मंडी महाशिवरात्रि के लिए ला रहे हैं।
विज्ञापन

सर्वदेवता समिति के अध्यक्ष शिवपाल शर्मा का कहना है कि दूसरी रियासत के देवताओं के मंडी शिवरात्रि महोत्सव में आने को लेकर भी कोई लिखित तथ्य मौजूद नहीं है, लेकिन अब रियासत जैसा कुछ नहीं है। मंडी में देवताओं के बैठने की जगह कम है। बसी यही एक दिक्कत है। कुल्लू जिले से आ रहे देवताओं की सूचना मिली है। समिति अपने स्तर पर उनकी हरसंभव मदद करने के लिए तत्पर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, देवता खुडीजल के पुजारी रूपलाल शर्मा ने बताया कि रियासतकाल के बाद पहली बार देवता मंडी महाशिवरात्रि महोत्सव में शिरकत करने के लिए आ रहे हैं। मंडी के राजा की तरफ से देवता को दी गई भेंट अभी भी मौजूद है। देवता का मंदिर देउरी में है। देवता मूल स्थान जिला मंडी खुडीगाड में मौजूद है। देवता अनंत बालू नाग के कारदार ख्याली राम शर्मा ने बताया कि देव आदेश पर देवता को मंडी शिवरात्रि के लिए लाया जा रहा है। करीब 144 साल बाद देवता शिवरात्रि में पहुंच रहे हैं। मंडी जिले में भी देवता की हारियान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed