{"_id":"66941a6dd070596daa067fc2","slug":"primary-teachers-union-raised-its-voice-teachers-should-also-shift-along-with-students-mandi-news-c-90-1-ssml1025-130905-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: प्राथमिक शिक्षक संघ ने उठाई आवाज, छात्रों के साथ शिक्षक भी हों शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: प्राथमिक शिक्षक संघ ने उठाई आवाज, छात्रों के साथ शिक्षक भी हों शिफ्ट
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर/चौंतड़ा (मंडी)। प्रदेश सरकार पांच बच्चों वाले 700 स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी कर रही है। ऐसे में संबंधित स्कूलों के अध्यापकों को भी छात्रों के साथ ही नजदीकी स्कूलों में शिफ्ट किया जाए। यह मांग राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ शिक्षा खंड चौंतड़ा-प्रथम ने शिक्षा मंत्री से की है।
संघ का कहना है कि अब नर्सरी से लेकर पांचवीं तक आठ कक्षाएं हो गई हैं, जिन्हें केवल दो अध्यापक पढ़ा रहे हैं। ऐसे में सरकार मर्ज किए जा रहे स्कूलों के छात्रों के साथ अध्यापकों को भी नजदीक स्कूल में शिफ्ट कर कक्षावार पांच अध्यापक तैनात करें।
संघ के प्रधान संजय ठाकुर और महासचिव कपिल राव सहित अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि इससे उन स्कूलों में शिक्षा की गुणवता बढ़ेगी और भविष्य में दोबारा कभी उस विद्यालय को मर्ज करने की आवश्यकता नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान शैक्षिक ढांचे में मूलभूत परिवर्तन करने की जरूरत है। क्योंकि शैक्षणिक ढांचा पुराना हो चुका है और अब हम इसको नई सोच के अनुसार बदलना चाहिए। वर्तमान में अभिवावकों का अपने बच्चों को दो अध्यापकों के सहारे प्राथमिक स्तर की शिक्षा उपलब्ध करवाने की व्यवस्था से भरोसा डगमगा गया है। प्राथमिक शिक्षक संघ चौंतड़ा प्रथम ने सरकार से मांग की है कि सभी प्राथमिक स्कूल में पांच शिक्षकों की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
इस विषय में विस्तृत चर्चा के लिए प्राथमिक शिक्षक संघ चौंतड़ा प्रथम का वार्षिक अधिवेशन आगामी 28 जुलाई को रखा गया है। संघ ने चेताया है कि यदि सरकार मर्ज होने वाले स्कूलों के अध्यापकों को भी स्थायी तौर पर पद सहित नज़दीकी स्कूलों में तैनात नहीं करेगी तो संघ इसका कड़ा विरोध करेगा।