{"_id":"5fdf82448ebc3e3c554fbb08","slug":"preparations-to-elect-the-newly-formed-panchayat-nahvidhar-uncontested-mandi-news-sml355144641","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनिर्मित पंचायत नाहवीधार को निर्विरोध चुनने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनिर्मित पंचायत नाहवीधार को निर्विरोध चुनने की तैयारी
विज्ञापन
नाहवीधार पंचायत को निर्विरोध चुनने के लिए रणनीति बनाते लोग।
- फोटो : Mandi
करसोग (मंडी)। उपमंडल की नवनिर्मित पंचायत नाहवीधार ने पंचायत स्तर की राजनीति को छोड़कर विकास को प्राथमिकता दी है। यहां ग्रामीणों ने बाग वार्ड में बैठक आयोजित कर प्रधान सहित पांचों वार्डों से एक ही उम्मीदवार देने का निर्णय लिया है।
इसके लिए प्रधान, उपप्रधान व पांच में से तीन वार्ड सदस्यों के संभावित नाम तय हो गए हैं। बैठक समाप्त होने के बाद उपप्रधान पद के संभावित उम्मीदवार मोहन ठाकुर ने पूरी पंचायत को निर्विरोध दिए जाने का दावा किया है। जिसमें प्रधान सहित उपप्रधान, बाग वार्ड नंबर दो, बाग वार्ड नंबर तीन व वार्ड खैर से एक-एक वार्ड सदस्य दिए जाने की सहमति बनाए जाने का दावा किया गया है। हालांकि अभी पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी नहीं हुई है, लेकिन नाहवीधार पंचायत के लोगों ने पहले ही सहमति बना ली है। बाकी बचे दो अन्य वार्डों से भी जल्द ही एक-एक सदस्य का नाम फाइनल किया जाएगा। आने वाले पंचायत चुनाव में केवल एक पद के लिए एक ही संभावित प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करेगा।
उपप्रधान के संभावित उम्मीदवार मोहन ठाकुर ने दावा किया है कि विकास खंड करसोग की ग्राम पंचायत नाहवीधार के बाग में एक सार्वजनिक बैठक हुई। जिसमें प्रधान पद के लिए मीना कुमारी, उपप्रधान मोहन ठाकुर, वार्ड सदस्य प्रोमिला, शीला व उषा देवी संभावित उम्मीदवार होंगे। ये सभी एक उम्मीदवार एक ही नामांकन भरेंगे।