फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Preparation to suspend the head teacher accused in the case of molestation of girl students

Mandi News: छात्राओं के साथ छेड़छाड़ मामले में आरोपी मुख्य शिक्षक को निलंबित करने की तैयारी

Sun, 23 Jun 2024 05:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 23 Jun 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Preparation to suspend the head teacher accused in the case of molestation of girl students
मंडी। जोगिंद्रनगर क्षेत्र के तहत लडभड़ोल में प्राइमरी स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस हिरासत में लिए गए मुख्य शिक्षक पर अब निलंबन की गाज गिरने वाली है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने आरोपी शिक्षक को निलंबित करने की तैयारी कर दी है। कायदे के मुताबिक अगर किसी शिक्षक को पुलिस हिरासत में लेती है तो 48 घंटे के भीतर उसको निलंबित किया जाता है।
विज्ञापन

ऐसे में रविवार को शिक्षक को पुलिस हिरासत में लिए हुए 48 घंटों का समय हो जाएगा। ऐसे में सोमवार को निलंबन के आदेश जारी हो सकते हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मामला बहुत गंभीर है और विभाग इस पर अपने स्तर पर जांच कर रहा है। छात्राओं के साथ ऐसी घिनौनी हरकतें करने वाले शिक्षकों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक विजय गुप्ता ने कहा कि विभागीय जांच शुरू हो गई है। पुलिस हिरासत में लिए गए शिक्षक को नियमों के मुताबिक ही 48 घंटों में निलंबित किया जाएगा। बता दें कि उपमंडल के एक सरकारी स्कूल में नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत स्कूल के मुख्य शिक्षक को हिरासत लिया है। पीड़ित छात्राएं चौथी, पांचवीं और छठी कक्षा की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed