फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Preparation to stop Jogindernagar to Delhi Volvo bus

Mandi News: जोगिंद्रनगर से दिल्ली वोल्वो बस को बंद करने की तैयारी

Mon, 17 Jun 2024 06:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 06:12 PM IST
विज्ञापन
Preparation to stop Jogindernagar to Delhi Volvo bus
बस डिपो जोगिंद्रनगर से हरिद्वार, गुरुग्राम के दो रूट स्थानांतरण होने के बाद गहराया विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। बस डिपो जोगिंद्रनगर से हरिद्वार, गुरुग्राम के दो रूटों के स्थानांतरण के बाद अब लग्जरी बसों के संचालन पर राजनीतिक दखल शुरू हो गया है। पर्यटन सीजन में जोगिंद्रनगर से दिल्ली जा रही निगम की एकमात्र वोल्वो लग्जरी बस को बंद करने की तैयारी चल रही है। इससे जोगिंद्रनगर और पधर उपमंडल के यात्रियों में आक्रोश है।
मंडी से जोगिंद्रनगर 110 किलोमीटर आवागमन के दौरान यात्रियों की संख्या को कम दर्शाकर बस को मंडी से ही दिल्ली के लिए दौड़ाने का प्रस्ताव निगम तैयार कर रहा है। शिमला में परिवहन निगम के तकनीकी कार्यालय के अनुसार वोल्वो बस को जोगिंद्रनगर से वाया मंडी-दिल्ली चलाने के बजाय पर्यटन नगरी कुल्लू-मनाली से दौड़ाने का प्रारूप तैयार किया गया है। एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक को इस बावत जानकारी दे दी गई है और अधिकारिक स्वीकृति मिलने के बाद इस लग्जरी बस के रूट में बदलाव होगा। इसका खामियाजा जोगिंद्रनगर और पधर उपमंडल के यात्रियों को भुगतना पड़ेगा। 41 सीटर बस जोगिंद्रनगर से देर सायं पांच बजे दिल्ली के लिए रवाना होती है। बता दें कि इससे पहले बस डिपो जोगिंद्रनगर से हरिद्वार और गुरुग्राम के दो बस रूटों को भी बैजनाथ डिपो को सौंपकर क्षेत्रवासियों को निगम विभाग ने जोरदार झटका दिया था। विधायक प्रकाश राणा ने बस डिपो जोगिंद्रनगर के अधीन आने वाले रूटों में बदलाव को लेकर कड़ी आपत्ति जताते कहा कि वे इसे हरगिज बर्दास्त नहीं करेंगे। उन्होंने निगम के उच्चाधिकारियों को दो-टूक कहा है कि अगर रूट से छेड़छाड़ करने का प्रयास किया तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
विज्ञापन


कोट्स
जोगिंद्रनगर से बाया मंडी सायंकालीन वोल्वो लग्जरी बस को मंडी से संचालन का जो प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसकी अधिकारिक स्वीकृति अभी नहीं मिली है। अगर रूट में बदलाव होता है तो जोगिंद्रनगर और पधर के यात्रियों को मंडी तक परिवहन निगम की अतिरिक्त बस सुविधा से लाभान्वित कर वोल्वो बस की सुविधाओं से भी जोड़ने के प्रयास भी किए जाएगे। फिलहाल जोगिंद्रनगर से बाया मंडी वोल्वो बस सेवा अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अमित कुमार, तकनीकी क्षेत्रीय प्रबंधक तारादेवी, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed