फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Preparation: 10 bed burn unit built in Regional Hospital Mandi

Mandi News: छात्रा वर्ग के 46 किलोभार वर्ग में चंबा की कृतकीन ने जीता स्वर्ण

Fri, 17 Oct 2025 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 17 Oct 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Preparation: 10 bed burn unit built in Regional Hospital Mandi
कनैड स्कूल में आयोजित जूडो खेल प्रतियोगिता में विजेता टीम को ट्रॉफी देते हुए मुख्य अतिथि। स्त्र
सुंदरनगर (मंडी)। 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनैड में हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त सहायक निदेशक खेल राजेश ठाकुर ने शिरकत की। इस मौके पर विशेष रूप में शिक्षा निदेशक आशीष कोहली उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के 10 जिलों के लगभग 450 छात्र छात्राओं ने जूडो, रेसलिंग, ताइक्वांडो के मुकाबलों में भाग लिया।
विज्ञापन

राज्य निदेशालय के मीडिया प्रभारी चंचल सिंह ठाकुर ने बताया कि छात्र वर्ग के 35 किलो वर्ग की कुश्ती में बिलासपुर के वीर शर्मा ने स्वर्ण, सोलन के बिहान चंदेल ने रजत, चंबा के नमन और हमीरपुर के शिवम ने कांस्य पदक जीता। 30 किलो भार ग्राम में सिरमौर के कार्तिक ने स्वर्ण, बिलासपुर के नवनीत रजत, चंबा के राजू और कांगड़ा के अनिरुद्ध ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

41 किलो भार वर्ग में सोलन के आर्यन स्वर्ण, बिलासपुर के शिवाय रजत, कांगड़ा के लक्ष्य और मंडी के राजवीर ने कांस्य पदक जीता। 44 किलो भार ग्राम में चंबा के दिव्यांश ने स्वर्ण, सोलन के विराज ने रजत, कांगड़ा के समीर और सिरमौर के अनुराग ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा वर्ग 46 किलोभार वर्ग में चंबा की कृतकीन ने स्वर्ण, शिमला की हिमानी ने रजत पदक जीता जबकि 50 किलो भार वर्ग में बिलासपुर की अपरनिता ने स्वर्ण, सिरमौर की नव्या ने रजत पदक जीता। 54 किलो भार वर्ग में कांगड़ा की जानवी ने स्वर्ण और बिलासपुर की मुस्कान ने रजत पदक जीता जबकि जूडो के छात्रा वर्ग में 23 किलो भार वर्ग में कुल्लू की दामिनी ने स्वर्ण और हमीरपुर की गुंजन ने रजत पदक जीता।
27 किलो भार वर्ग में शिमला की स्वरा ने स्वर्ण और हमीरपुर की जानवी ने रजत पदक जीता। 32 किलो भार वर्ग में कुल्लू के कुंजल ने स्वर्ण और बिलासपुर की सना ने रजत पदक जीता। 36 किलो भार वर्ग में शिमला की कृतिका ने स्वर्ण और कुल्लू की बबीता ने रजत पदक जीता। 40 किलो भार वर्ग में कुल्लू की दमीक्षा ने स्वर्ण, सिरमौर की स्वाति ने रजत और मंडी की अलीशा ने कांस्य पदक जीता।
44 किलो भार वर्ग में मंडी की मानवी ने स्वर्ण, सिरमौर की सोनाक्षी ने रजत पदक जीता। 25 किलो भार वर्ग में हमीरपुर की पुलकित ठाकुर ने स्वर्ण और बिलासपुर के शिवांश ने रजत पदक जीता। 30 किलो भार वर्ग में बिलासपुर के वीर ने स्वर्ण और हमीरपुर की आराध्या ने रजत पदक जीता। 35 किलो भार वर्ग में कुल्लू के समीर ठाकुर ने स्वर्ण और सिरमौर के अंशु ने रजत पदक जीता।

ताइक्वांडो के छात्रा वर्ग में 22 किलो भार ग्राम में हमीरपुर की प्रियंका, 26 किलो भार वर्ग में हमीरपुर की निकिता चौधरी ने स्वर्ण पदक जीता। ताइक्वांडो में प्रथम जिला हमीरपुर, द्वितीय में जिला सिरमौर और तृतीय में जिला कांगड़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed