फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Pregnant women, elderly people worried for treatment in jogindernagar hospital

इलाज के लिए भटकीं गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग

Tue, 29 Jun 2021 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Pregnant women, elderly people worried for treatment in jogindernagar hospital
जोगिंद्रनगर (मंडी)। चिकित्सकों की पेन डाउन स्ट्राइक के कारण मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। जोगिंद्रनगर अस्पताल में मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ा। खासकर गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं की माताएं और बुजुर्ग परेशान हुए।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे अस्पताल में पर्ची बनना शुरू हुई। इसके लिए मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। ओपीडी के दरवाजे खुले रहे, लेकिन चिकित्सक हड़ताल पर चले गए। उपचार के लिए पहुंची गर्भवती महिलाएं चिकित्सकों की तलाश में इधर उधर भटकती रहीं।
विज्ञापन

कुछ महिलाएं नवजात शिशुओं को लेकर ओपीडी के बाहर चिकित्सकों की राह देखती रहीं। दिव्यांग और बुजुर्ग भी चिकित्सकों के न मिलने से परेशान हुए। साढ़े 11 बजे चिकित्सक ओपीडी पर बैठे तो भीड़ ने परेशानी बढ़ा दी। उपचार के लिए मरीजों को धक्के खाने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
केस वन
प्रेग्नेंसी टेस्ट करवाने अस्पताल पहुंची जोगिंद्रनगर की अनिता कुमारी सुबह नौ बजे अस्पताल पहुंची। उसे उपचार हासिल करने के लिए करीब तीन घंटे का लंबा इंतजार करना पड़ा।
केस टू
चल्हारग गांव की छटांकी देवी (50) कमर दर्द के कारण अस्पताल पहुंची। दो घंटे तक चिकित्सकों की हड़ताल समाप्त होने का इंतजार किया फिर ओपीडी के बाहर लंबी कतारों में लगकर उपचार हासिल करना पड़ा।
केस थ्री
गुम्मा गांव की वंदना देवी अस्पताल में करीब दस बजे पहुंच चुकी थी। दर्द से पीड़ित वंदना देवी ओपीडी के बाहर करीब दो घंटे तक बैठी रही। करीब एक बजे कतार में लगकर उपचार मिला।

केस चार
जोगिंद्रनगर के लाभ सिंह अपनी माता पांपली देवी (70) को उपचार दिलाने अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टरों के हड़ताल पर होने से मर्ज और बढ़ गया। पांव में दर्द से कहरा रही लाभ सिंह की माता के लिए हड़ताल पीड़ादायी साबित हुई।
....
पैन डाउन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। गंभीर मरीजों के लिए अस्पताल की आपात सेवाएं निरंतर जारी रहीं।
-डॉ. राशन लाल कौंडल, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी जोगिंद्रनगर
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed