फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Prashant becomes Chauntra BDC Chairman.

Mandi News: प्रशांत बने चौंतड़ा के बीडीसी अध्यक्ष

Tue, 23 Jun 2026 04:57 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 04:57 AM IST
विज्ञापन
Prashant becomes Chauntra BDC Chairman.
भाजपा समर्थित प्रत्याशी को 15 वोटों से हराया
विज्ञापन

अशोक कुमार निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए
संवाद न्यूज एजेंसी
चौंतड़ा (मंडी)। नगर परिषद के बाद अब विकास खंड चौंतड़ा की बीडीसी पर भी कांग्रेस ने कब्जा जमाकर जोगिंद्रनगर में अपना राजनीतिक वर्चस्व कायम रखा है। सोमवार को हुए बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी प्रशांत ठाकुर ने भाजपा समर्थित उम्मीदवार दलीप को 15 मतों के बड़े अंतर से पराजित कर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। तुलाह वार्ड से बीडीसी सदस्य अशोक कुमार निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए।
विकास खंड चौंतड़ा कार्यालय में चुनाव पुलिस सुरक्षा के बीच संपन्न हुए। इस प्रक्रिया में सभी 20 बीडीसी सदस्यों ने मतदान किया। परिणामों में द्रुब्बल पिपली वार्ड से निर्वाचित बीडीसी सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जीवन ठाकुर के पुत्र प्रशांत ठाकुर को 15 वोट मिले जबकि भाजपा समर्थित प्रत्याशी दलीप को केवल पांच मत प्राप्त हुए। समर्थकों ने चौंतड़ा से जोगिंद्रनगर तक रोड शो निकालकर जीत का जश्न मनाया। चुनाव परिणाम ने इसलिए भी सबको चौंकाया क्योंकि बीडीसी के 20 सदस्यों में कांग्रेस समर्थित 14 और भाजपा समर्थित छह सदस्य माने जा रहे थे। इसके बावजूद कांग्रेस प्रत्याशी को 15 वोट मिलने से भाजपा खेमे में क्रॉस वोटिंग की चर्चा तेज हो गई। माना जा रहा है कि एक सदस्य ने भी कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम जोगिंद्रनगर मनीष चौधरी ने बताया कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। सभी 20 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

बता दें कि हाल ही में नगर परिषद जोगिंद्रनगर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर भी कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। अब विकास खंड चौंतड़ा की 44 पंचायतों का प्रतिनिधित्व करने वाली बीडीसी में भी कांग्रेस ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पद जीतकर राजनीतिक बढ़त को और मजबूत कर लिया है। कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर की रणनीति और संगठनात्मक पकड़ को इस जीत का प्रमुख कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed