फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Praising the glory of Guru Ravidas with Jhanda ceremony

झंडा रस्म के साथ गुरु रविदास की महिमा का गुणगान

Wed, 16 Feb 2022 06:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 06:59 PM IST
विज्ञापन
Praising the glory of Guru Ravidas with Jhanda ceremony
मंडी। श्री गुरु रविदास का 645वां प्रकाशोत्सव जिले में धूमधाम से मनाया गया। मंदिर कमेटी ने रविनगर में झंडा रस्म अदा की गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने गुरु महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन

गुरु रविदास पंचायत कमेटी के प्रधान इंद्र राज इंदु ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु रविदास की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में पवित्र झंडा रस्म संगतों द्वारा गुरु का गुणगान करते हुए अदा की गई। उन्होंने कहा कि संत रविदास दयालु और दानवीर थे। संत रविदास ने दोहों और पदों से समाज में जातिगत भेदभाव को दूर कर सामाजिक एकता पर बल दिया और मानवतावादी मूल्यों की नींव रखी। उन्होंने कहा कि स्थानीय संगतों ने गुरु की महिमा का गुणगान कर मंदिर का माहौल भक्तिमय बना दिया है। उन्होंने कहा कि शाम को नवज्योति खेलकूद और सांस्कृतिक कला मंच संस्था द्वारा बच्चों के लिए खेलकूद का आयोजन किया।
विज्ञापन

इसके अलावा नेला वार्ड के चडयाणा गांव में गुरु रविदास सभा जयंती का आयोजन धूमधाम से किया। इस दौरान मुख्य अतिथि एसडीएम सदर रितिका जिंदल ने मुख्यतिथि शिरकत की। उन्होंने ग्राम वासियों से आह्वान किया कि गुरु रविदास की शिक्षाओं पर अमल करना चाहिए। इस दौरान सभा के प्रधान लेख राज, महिला मंडल की प्रधान रवीना भाटिया, युवक मंडल के प्रधान राकेश कुमार समेत नेला वार्ड के पार्षद राजेंद्र मोहन और पड्डल वार्ड के पार्षद सोमेश उपाध्याय विशेष रूप से उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed