फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Possibilities of expanding Pathankot-Jogindernagar railway track till Mandi are being explored

Mandi News: पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलवे ट्रैक की मंडी तक विस्तार की तलाशी जा रही संभावनाएं

Sun, 23 Jun 2024 05:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 23 Jun 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Possibilities of expanding Pathankot-Jogindernagar railway track till Mandi are being explored
जोगिंद्रनगर रेलवे स्टेशन में रेल पटरियों पर खामियों को जांचते डीआरएम संजय साहू। संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। पठानकोट-जोगिंद्रनगर नैरोगेज रेलवे ट्रैक को मंडी तक विस्तार करने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। वहीं, किसानों और बागवानों के लिए विशेष मालगाड़ी चलाने पर भी केंद्रीय रेल मंत्रालय से विचार-विमर्श किया जाएगा। यह बात शनिवार को उत्तर रेलवे के डीआरएम संजय साहू ने जोगिंद्रनगर रेलवे स्टेशन पर कही।
विज्ञापन




इससे पहले उन्होंने जोगिंद्रनगर सहित जिला कांगड़ा के अधीन आने वाले बैजनाथ, पालमपुर और नूरपुर तक विशेष गाड़ी में सफर कर स्टेशनों पर यात्रियों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने जोगिंद्रनगर रेलवे स्टेशन पर जायजा लेने के बाद कहा कि केंद्रीय रेल मंत्रालय के दिशा-निर्देशानुसार उत्तर रेलवे यात्रियों की सुविधाओं और संसाधनों में विस्तार कर रहा है।
विज्ञापन




उन्होंने रेलवे स्टेशन में मौजूद यात्रियों की हर सुविधाओं का गहनता से निरीक्षण किया और रेल पटरियों में रेलगाड़ियों की आवाजाही के दौरान अनियमितताओं पर भी मौके पर मौजूद अधिकारियों से जवाब तलब किया। डीआरएम ने पठानकोट से जोगिंद्रनगर तक आने वाले रेलवे स्टेशनों के सौंदर्यीकरण को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। वहीं, हेरीटेज जोगिंद्रनगर रेलवे स्टेशन में स्टेशन अधीक्षक रविंद्र रावत ने यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और संसाधनों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




उधर, हमीरपुर तक रेलवे विस्तार क्यों लटका पड़ा है, इस प्रश्न पर उन्होंने कहा कि हिमाचल में जितने भी प्रस्तावित रेलवे प्रोजेक्ट हैं, उनको धरातल पर उतारने के लिए रेलवे विभाग प्रयासरत है।








पठानकोट के लिए अक्तूबर तक रेल सेवाएं होंगी बहाल



डीआरएम संजय साहू ने कहा कि नूरपुर से पठानकोट तक रेल सेवाएं बहाल करने के लिए अक्तूबर का लक्ष्य रखा है। इसके लिए चक्की पुल के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के कारण रेलवे विभाग के पुलों को नुकसान पहुंचा है। मरम्मत कार्य जारी है और जल्द ही नूरपुर से पठानकोट तक रेलगाड़ी भी दौड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed