फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   political issue

सांसद अनुराग का पुतला जलाने को लेकर पुलिस और युकां में हुई झड़प

Sat, 01 Feb 2020 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
political issue
मंडी। युवा कांग्रेस ने दिल्ली में भड़काऊ भाषण देने के लिए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के खिलाफ मंडी में शनिवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान पुतला जलाने को लेकर पुलिस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। युकां केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर का पुतला जलाना चाहती थी लेकिन पुलिस ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया। पुतले को लेकर दोनों पक्षों में खूब छीना झपटी हुई। पुलिस ने पुतला छीन लिया।
विज्ञापन

युुवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और केंद्र सरकार से उन्हें तुरंत हटाने की मांग की। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शनिवार सुबह गांधी भवन में एकत्रित होकर बाहर निकले और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के पुतले को जलाने की कोशिश करने लगे। पुलिस जवानों ने कार्यकर्ताओं से पुतला छुड़ाने की कोशिश की। काफी छीना झपटी के बाद पुलिस पुतला छुड़वाने में सफल रही। युवा कांग्रेस मंडी के प्रधान रविंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने पुतले को लेकर छीना झपटी की।
विज्ञापन

कहा कि भड़काऊ भाषण देने वाले ऐसे नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए। केंद्र सरकार से मांग उठाई कि केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर को तुरंत पद से हटाया जाए। दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने विवादित नारे लगवाए। इस पर चुनाव आयोग ने भी कार्रवाई की है। युवा कांग्रेस ने भी विरोधस्वरूप मंडी शहर में अनुराग ठाकुर के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed