फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   police written exam

11020 युवक-युवतियां देंगे पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा

Sun, 22 May 2016 11:03 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sun, 22 May 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
police written exam
police - फोटो : Bureau

मंडी। पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के शारीरिक परीक्षण में 11020 युवकों और युवतियों ने मैदान की बाधा पार कर लिखित परीक्षा में प्रवेश कर लिया है। जिला में पुरुष कांस्टेबल के 175 पदों के लिए  8447 युवाओं ने ग्राउंड टेस्ट उत्तीर्ण कर लिया है। वहीं, 42 महिला कांस्टेबल के पदों के लिए 2573 युवतियां ने ग्राउंड टेस्ट उत्तीर्ण किया है।   

विज्ञापन



भर्ती प्रक्रिया के अंतिम दिन मैदान टैस्ट में कोटली, औट, चच्योट व लडभड़ोल तहसील की 746 युवतियों ने भाग लिया, जिसमें 484 युवतियां ही ग्राउंड टेस्ट पास करने में सफल रहीं। भर्ती प्रक्रिया के दस्तावेज जांच प्रक्रिया मेें 6 युवतियों के दस्तावेज सही न होने के कारण भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो गईं।
विज्ञापन


इसके अलावा 58 युवतियां लंबाई कम होने, 104 युवतियां लंबी कूद, 41 युवतियां ऊंची कूद तथा 13 युवतियां 800 मीटर दौड़ से बाहर हो गई। मंडी जिला में आठ मई से 175 पुरुष कांस्टेबल और 42 महिला कांस्टेबल के लिए भर्ती की जा रही है। एसपी प्रेम कुमार ठाकुर ने कहा कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती के ग्राउंड टेस्ट में कुल 11020 युवक और युवतियां उत्तीर्ण हुई हैं। जिसमें 8447 युवक और 2573 युवतियों ने ग्राउंड टेस्ट को पास किया है। जिनकी लिखित परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed