Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Police will keep a 'digital' eye, six hi-tech surveillance systems will be activated.

Mandi News: पुलिस की रहेगी ‘डिजिटल’ नजर, छह हाईटेक निगरानी सिस्टम होंगे सक्रिय

Thu, 29 Jan 2026 05:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 29 Jan 2026 05:46 AM IST
विज्ञापन
Police will keep a 'digital' eye, six hi-tech surveillance systems will be activated.
मंडी। जिले में अपराध नियंत्रण और यातायात अनुशासन को एक साथ मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस ने निगरानी व्यवस्था को पूरी तरह हाईटेक कर दिया है। पुलिस ने जिले के प्रमुख प्रवेश, निकास और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पांच ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) साइट और एक इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) साइट स्थापित कर दी है, जिससे अब वाहनों की आवाजाही, ट्रैफिक उल्लंघन और आपराधिक गतिविधियों पर चौबीस घंटे डिजिटल निगरानी संभव हो सकेगी।
विज्ञापन

नए एएनपीआर साइट पंडोह बाजार, रोहांडा, त्रिफालघाट, जोगिंद्रनगर के लाइट चौक तथा धरमपुर बस स्टैंड जैसे स्थानों पर लगाए गए हैं। ये सभी स्थान जिले के महत्वपूर्ण ट्रैफिक जंक्शन और मूवमेंट कॉरिडोर माने जाते हैं। इसके अलावा पुलिस थाना हटली के तहत खुडला क्षेत्र में एक आईटीएमएस साइट स्थापित की गई है, जिसे जिला पुलिस कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। एएनपीआर सिस्टम के माध्यम से वाहनों की नंबर प्लेट स्वतः स्कैन होकर डेटाबेस से मिलान की जाएगी, जिससे चोरी के वाहन, बिना अनुमति चल रहे वाहन और आपराधिक मामलों से जुड़े संदिग्ध वाहनों की तुरंत पहचान संभव होगी। वहीं, आईटीएमएस साइट से ट्रैफिक फ्लो, जाम की स्थिति और नियम उल्लंघन पर रियल-टाइम नजर रखी जा सकेगी।
विज्ञापन

उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा का कहना है कि इन सिस्टम से एकत्र होने वाला डिजिटल डेटा जांच और विवेचना में भी सहायक होगा। ट्रैफिक उल्लंघन और अपराधों के मामलों में साक्ष्य के रूप में उपयोग किया जा सकेगा। इन तकनीकी उपायों से न केवल यातायात व्यवस्था अधिक व्यवस्थित होगी बल्कि अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए आम जनता की सुरक्षा को भी मजबूत किया जा सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed