फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Police station in Ladbhadol, sub division of PWD will open in Makridi: Jairam

लडभड़ोल में पुलिस थाना, मकरीड़ी में खुलेगा पीडब्ल्यूडी का सब डिवीजन : जयराम

Sun, 08 Aug 2021 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Police station in Ladbhadol, sub division of PWD will open in Makridi: Jairam
चौंतड़ा में 110 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शुभारंभ करते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : Mandi
चौंतड़ा/जोगिंद्रनगर (मंडी)। विधानसभा क्षेत्र जोगिंद्रनगर के चौंतड़ा में रविवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने क्षेत्र को कई सौगातें दीं। करीब 110 करोड़ की लागत की विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण किए हैं।
विज्ञापन

जनसभा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लडभड़ोल में पुलिस थाना, मकरीड़ी में लोक निर्माण विभाग का सब डिवीजन और चौंतड़ा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की घोषणा की। कहा कि जोगिंद्रनगर विस क्षेत्र में 160 करोड़ रुपये की लागत की तीन पेयजल परियोजनाओं का निर्माण किया जाएगा। इससे वर्षों से चली आ रही पानी की समस्या का हल होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कड़कनाथ ब्रीड की हैचरी, 15 लाख रुपये की लागत से फनाहिया-गलू सड़क की मैटलिंग, टारिंग, पीपली ग्राम पंचायत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने, स्वास्थ्य उपकेंद्र गोलवां को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने, कोठीपत्तन पुल के लिए 23 करोड़ रुपये, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौंतड़ा में बहुउद्देश्यीय स्टेडियम के निर्माण और कन्या विद्यालय जोगिंद्रनगर में बैडमिंटन कोर्ट के निर्माण का एलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजालग में अटल आदर्श विद्यालय बनेगा। यहां पर दानी सज्जनों की ओर से करीब 40 बीघा भूमि उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय एचआरटीसी जोगिंद्रनगर का उद्घाटन कर जोगिंद्रनगर से सिमस के लिए नए बस रूट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
...
ये किए लोकार्पण और शिलान्यास
डोल-रक्तल-चंगेड़ सड़क और पट्टा नाला पर पुल का लोकार्पण किया। 25.85 करोड़ की लागत से नेरी चिमणु, लांगणा और कराग फागला, पंजालग आदि पेयजल योजनाओं का शिलान्यास किया।
चतुर्भुजा, बसाही, ब्यूंह और नोहली की बस्तियों के लिए उठाऊ जलापूर्ति योजना, ग्राम पंचायत टिकरी, मुशैहरा, भरयारा, चौंतड़ा और पडैन सैंथल में उठाऊ जलापूर्ति योजना और चौंतड़ा खंड में 7.19 करोड़ रुपये की सात सिंचाई योजनाओं के क्लस्टर का शिलान्यास किया।

14.52 करोड़ की लागत से ढेलू से भतेहर सड़क के उन्नयन कार्य और 12.72 करोड़ रुपये लागत से बगला-हार्ड-रोपड़ी-मोरदुग-चांदनी सड़क की मैटलिंग, टारिंग कार्य एवं शेष कार्यों का भूमि पूजन किया। 22.82 करोड़ रुपये की लागत से सीआरएफ के तहत धर्मपुर-संधोल सड़क वाया सियूंह-लंगाणा पर कोठीपत्तन में ब्यास नदी पर फुटपाथ सहित 160 मीटर डबल लेन स्पैन पुल और 4.74 करोड़ रुपये लागत के सपारू-लांघा-घड़वां सड़क के कार्य का शिलान्यास किया।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed