फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Police said, if you are shot then go to the hospital

Mandi News: पुलिस ने कहा, गोली लगी है तो अस्पताल जाओ

Sun, 23 Mar 2025 11:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 11:39 AM IST
विज्ञापन
Police said, if you are shot then go to the hospital
मंडी के पुलघराट ​​स्थित ढाबा, जहां गोलीकांड हुआ है। संवाद
मंडी। शहर से सटे पुलघराट में हुए गोलीकांड के बाद घायल प्रदीप गुलेरिया ने पहली कॉल पुलिस को की थी। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से फोन पर बातचीत में पीड़ित ने आरोप लगाया कि पहले काफी देर तक पुलिस ने फोन नहीं उठाया। पौने घंटे बाद फोन उठाया तो कहा कि गोली लगी है तो अस्पताल जाओ।
विज्ञापन

पुलिस की देरी से आरोपियों को भागने का मौका मिल गया। अगर पुलिस समय पर फोन उठा लेती तो शायद आरोपी दबोचे जा सकते थे। वारदात के वक्त आसपास की दुकानें बंद हो चुकी थीं। देर रात हुई घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश है। घटना तब हुई है जब बिलासपुर में पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हुए हमले के बाद मंडी पुलिस अलर्ट पर है।
विज्ञापन

पुलघराट में जहां वारदात हुई वहां फोरलेन से वाहन मंडी शहर में प्रवेश करते हैं। आसपास के लोगों की मानें तो पुलघराट में पुलिस बेहद कम गश्त करती है जबकि यहां कई चिट्टा तस्कर समेत अन्य नशे में संलिप्त पहले भी पकड़े जा चुके हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आरोपी हथियार लेकर कैसे मंडी शहर तक पहुंच गए। बाइक पर नंबर भी सही से अंकित नहीं था। ढाबे से 50 मीटर की दूरी पर शराब के ठेके पर तैनात व्यक्ति ने बताया कि रात 11 बजे यहां गाने बजने शुरू हुए थे। उसके बाद क्या हुआ, इसके बारे में सुबह ही पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
नेता प्रतिपक्ष ने उठाए सवाल
पुलघराट में ढाबा संचालक के साथ हुए गोलीकांड हैरान करने वाला है। प्रदेश की कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। यहां गोलीबारी की घटनाएं आम हो गई हैं। ढाबा संचालक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। किसी भी हाल में अपराधी बचने नहीं चाहिए, इन अपराधियों को ऐसी सजा मिले कि प्रदेश में फिर कोई अपराध करने की सोच भी न सके। देवभूमि में ऐसी घटनाएं कतई स्वीकार्य नहीं है।

- जय राम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष हिमाचल
...


सिटीजन काउंसिल मंडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
पुलघराट में हुई घटना के बाद सिटीजन काउंसिल मंडी ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को पत्र लिखकर घटना को लेकर चिंता जताई है। काउंसिल के प्रधान ओपी कपूर ने कहा कि यह घटना प्रदेश में चिंताजनक है। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति होना प्रदेश में कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए ऐसे तत्वों को प्रदेश के प्रवेशद्वारों पर ही रोकने के सख्त निर्देश दिए जाएं।


...
जांच के अनुसार पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी 12 बजे फोन के माध्यम से दी। 12 बजकर सात मिनट में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी। इसके बाद पीड़ित को जोनल अस्पताल मंडी लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया। जिले में आ रहे पर्यटकों और जनता की सुरक्षा को लेकर पुलिस गंभीर है।
-साक्षी वर्मा, पुलिस अधीक्षक मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed