फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Police reached the thieves in Jagannath temple theft case

Mandi News: जगन्नाथ मंदिर चोरी मामले में चोरों तक पहुंची पुलिस

Mon, 17 Jun 2024 07:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 07:34 PM IST
विज्ञापन
Police reached the thieves in Jagannath temple theft case
पंजाब के तीन लोगों को किया गया है ट्रेस, खुलासा जल्द
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। मंडी शहर के पड्डल वार्ड स्थित जगन्नाथ मंदिर में शनिवार रात को हुई चोरी मामले में सदर पुलिस चोरों के काफी निकट पहुंच गई है। पुलिस ने तीन लोगों को ट्रेस कर लिया है। यह सभी आरोपी पंजाब के बताए गए हैं। पुलिस इनका खुलासा जल्द ही करेगी। जांच चली रही है और इनको जल्द ही हिरासत में लेने की तैयारी है। बता दें कि शनिवार देर रात मंडी शहर के पड्डल वार्ड में स्थित जगन्नाथ मंदिर में चोरों ने मंदिर से मूर्ति पर रखे चांदी के दो मुकुट और अन्य चांदी के जेवरात पर हाथ साफ किया था। हालांकि मंदिर में लगे सीसीटीवी में तीन लोगों को मंदिर से बाहर निकलते देखा गया था। सभी ने अपने चेहरों पर नकाब लगा रखे थे। सदर थाना पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए एक दिन में ही चोरों तक पहुंच कर मामले की जांच को सुलझाने का प्रयास किया है। शक के आधार पर कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाना में तलब किया था।इसमें सीसीटीवी फुटेज को खंगालते हुए पुलिस चोरों तक पहुंच गई है। सदर थाना के अतिरिक्त प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि शीघ्र ही इन चोरी के आरोपी पुलिस हिरासत में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed