{"_id":"67a74951e8b9b22a020e844d","slug":"players-elected-for-world-cup-mandi-news-r-19-1-sml1037-483624-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: थाईलैंड में किक बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में खेलेंगे नलसर के तीन खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: थाईलैंड में किक बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में खेलेंगे नलसर के तीन खिलाड़ी
Sun, 09 Feb 2025 02:05 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 02:05 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्तरीय किक बॉक्सिंग में मंडी जिले के विजेता खिलाड़ी मेडल के साथ।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मंडी के नलसर के तीन खिलाड़ी थाइलैंड में होने वाले किक बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। नई दिल्ली के केडी जाधव कुश्ती स्टेडियम में एक से पांच फरवरी तक अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में तीनों के शानदार खेल का प्रदर्शन किया, जिसके चलते इनका चयन हुआ है।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में नलसर के शिवम गुलेरिया ने 52 किलोग्राम भारवर्ग में उज्बेकिस्तान और इराक के खिलाड़ियों को मात देकर रजत पदक जीता। सत्यम सकलानी ने 56 किलोग्राम भार वर्ग में तुर्की और कजाकिस्तान के खिलाड़ी को शिकस्त देकर कांस्य पदक अपने नाम किया। पीयूष चौधरी ने 65 किलो भारवर्ग में सिंगापुर, उज्बेकिस्तान और तुर्की के खिलाड़ी को बाहर करते सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
विज्ञापन
सभी ने जीत का श्रेय कोच और देश के लिए प्रतिनिधित्व कर चुके सुमित जम्वाल को दिया है। नलसर के तीनों खिलाड़ी अब देश के चीफ कोच डॉ. संजय यादव से किक बॉक्सिंग के टिप्स लेंगे। उधर, तीनों खिलाड़ियों के चयन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन