फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Planted trees after listening to Mann ki Baat

Mandi News: मन की बात सुनने के बाद रोपे पौधे

Sun, 27 Jul 2025 04:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 04:24 PM IST
विज्ञापन
Planted trees after listening to Mann ki Baat
कुन्नू पंचायत के सीह वार्ड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुरू किया पौधरोपण अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। मंडल भाजपा की बैठक रविवार को कुन्नू बूथ में अध्यक्ष रूप लाल ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मंडल अध्यक्ष इंद्र सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में सामूहिक रूप से भाग लिया।
कार्यकर्ताओं ने कुन्नू पंचायत के सीह वार्ड में पौधरोपण कार्यक्रम का आगाज किया। मन की बात कार्यक्रम के उपरांत आयोजित मंडल स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए इंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 11 वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है।
विज्ञापन

बैठक में जिले के करसोग, धर्मपुर, सराज क्षेत्र में बरसात से हुई त्रासदी पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के शानदार कार्यकाल को भाजपा ने एक बूटा मां के नाम कार्यक्रम के तहत मनाने का संकल्प लिया है। द्रंग विधानसभा क्षेत्र के सभी 133 बूथों में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन 15 अगस्त तक किया जाएगा। पधर मंडल के अधीन 49, स्नोर मंडल के तहत 42 और द्रंग मंडल के अधीन 42 पोलिंग बूथों में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। लक्ष्य के तहत प्रत्येक बूथ में 11 और 133 बूथों में 1463 पौधे रोपे जाएंगे। पंचायत कुन्नू के सीह वार्ड में कार्यकर्ताओं ने हींग, लांग, लीची, कीवी, संतरा, कटहल के पौधों का रोपण किया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता खुशहाल शर्मा, पूर्व उपप्रधान हरदेव सिंह, ग्राम केंद्र अध्यक्ष पवन कुमार, शिव कुमार, ललित कुमार, पवन कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed