फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Piyush beat Rohit XI by 30 runs

पीयूष ने रोहित इलेवन को 30 रन से दी मात

Tue, 12 Jan 2021 10:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Piyush beat Rohit XI by 30 runs
मैच की विजेता टीम पीयूष इलेवन मुख्यातिथि के साथ। - फोटो : Mandi
सुंदरनगर (मंडी)।
विज्ञापन

क्रिकेट अकादमी सुंदरनगर ने मंगलवार को पीयूष इलेवन और रोहित इलेवन के बीच मैच का आयोजन किया। इसमें पीयूष इलेवन ने 30 रनों से जीत हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की है। अकादमी के मुख्य कोच रविकांत जंवाल ने बताया कि टॉस जीत कर पीयूष इलेवन ने पहले बल्लेबाजी की।

निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। इसमें नीतिश ने शानदार शतक (110) जड़ा। आदिल ने 20, पीयूष ने 18 और अथर्व ने 9 रन बनाए। रोहित इलेवन के आतिफ ने 2 विकेट, धीरज और अभिनव ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में रोहित इलेवन की पूरी टीम 140 रन ही बना सकी। रोहित इलेवन के बल्लेबाज लोकेश ने 48 रन, रोहित ने 16 रन, अभिषेक ने 15 रन बनाए। पीयूष इलेवन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए पीयूष ठाकुर ने 5 विकेट, आदिल एवं आयुष्मान ने 2-2 विकेट लिए।
विज्ञापन

विजेता टीम को मुख्यातिथि सुखविंद्र सिंह जर्मन ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर किशोरी लाल और शशि खान भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed