फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Piped gas to reach homes in Nerchowk by Diwali; 2,500 families to benefit.

Mandi News: दीपावली तक नेरचौक के घरों में पहुंचेगी पाइप से गैस, 2500 परिवारों को मिलेगा लाभ

Sun, 21 Jun 2026 12:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Piped gas to reach homes in Nerchowk by Diwali; 2,500 families to benefit.
नेरचौक में पीएनजी के लिए बिछाई जा रही पाइप। स्त्रोत- जागरूक पाठक - फोटो : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23 वीं किश्त जारी होने के दौरान मौजूद अफसर ​एवं किसान। स्रोत विभाग
तेजी से बिछ रही पीएनजी पाइपलाइन, सिलिंडर के झंझट से मिलेगी राहत
विज्ञापन

चामुंडा कॉलोनी और भंगरोटू में शुरू हुए कनेक्शन

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरचौक (मंडी)। बल्ह घाटी के हजारों परिवारों को जल्द ही रसोई गैस सिलिंडर की परेशानी से राहत मिलने वाली है। नेरचौक में पाइप नेचुरल गैस (पीएनजी) परियोजना का काम तेजी से चल रहा है। कंपनी ने दीपावली तक घरेलू उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति शुरू करने का लक्ष्य रखा है। परियोजना पूरी होने के बाद करीब 2500 घर सीधे पाइपलाइन नेटवर्क से जुड़ जाएंगे।
नेरचौक बाजार में इन दिनों सड़क के दोनों ओर पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। गैस भंडारण और आपूर्ति व्यवस्था के लिए रत्ती और लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। कंपनी के अनुसार, कार्य शुरू करने से पहले संबंधित विभागों और नगर परिषद से सभी आवश्यक मंजूरियां प्राप्त कर निर्धारित शुल्क जमा करवाया गया है।
विज्ञापन

परियोजना के तहत चामुंडा कॉलोनी में 16 और भंगरोटू क्षेत्र में सात घरों को पीएनजी कनेक्शन दिए जा चुके हैं। आने वाले चरणों में नेरचौक और आसपास के अधिक से अधिक परिवारों को इस सुविधा से जोड़ा जाएगा। गैसोनेट कंपनी के इंस्पेक्शन इंजीनियर ईशान गुलेरिया ने बताया कि प्रदेश में सीएनजी और पीएनजी सुविधाओं का विस्तार लगातार किया जा रहा है। मनाली, पनारसा सहित अन्य क्षेत्रों में सीएनजी स्टेशन स्थापित किए जा चुके हैं। बल्ह क्षेत्र के बैहना में भी जल्द सीएनजी स्टेशन शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
सिलिंडर की तुलना में सस्ती और सुविधाजनक मानी जाती है पीएनजी
पाइप नेचुरल गैस (पीएनजी) प्राकृतिक गैस का ऐसा स्वरूप है, जिसे पाइपलाइन के माध्यम से सीधे घरों तक पहुंचाया जाता है। इससे उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर की बुकिंग, ढुलाई और खत्म होने की चिंता से छुटकारा मिलता है। पीएनजी स्वच्छ ईंधन होने के साथ-साथ ऊर्जा सुरक्षा को भी मजबूत करती है। पीएनजी परियोजना शुरू होने से नेरचौक क्षेत्र के लोगों को रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति मिलेगी और उन्हें आधुनिक, सुरक्षित एवं सुविधाजनक ऊर्जा विकल्प उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed