फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   phc opened in siyun _ health minister

ग्राम पंचायत सियून में उप स्वास्थ्य केंद्र स्थापित होगा : कौल सिंह

Fri, 24 Jun 2016 05:58 PM IST
मंडी
मंडी Updated Fri, 24 Jun 2016 05:58 PM IST
विज्ञापन
phc opened in siyun _ health minister
चिकित्सक

पधर (मंडी)। स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को राजकीय उच्च विद्यालय सियून के स्वर्ण जयंती समारोह की अध्यक्षता कर वन विभाग के माध्यम से प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हिमरी गंगा के सौंदर्यीकरण कार्य एवं स्नानागार निर्माण कार्य की आधारशिला रखी।

विज्ञापन



उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक पर्यटन स्थलों के विकास के लिए समुचित कदम उठा रही है। हिमरी गंगा स्थल के सौंदर्यीकरण कार्य पर वन विभाग के माध्यम से लगभग 17 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। इस कार्य के पूर्ण होने से लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। डायना पार्क को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए योजना स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन



द्रंग क्षेत्र के घोघरधार में हवाई अड्डा स्थापित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से केंद्र को एक प्रस्ताव भेजा गया है। प्रदेश में वन विभाग के वन रक्षक पदों की प्रक्रिया में सबसे ज्यादा 137 पद मंडी जिला के लिए स्वीकृत हुए हैं। वन संपदा को सुरक्षित रखने के लिए लोगों से सहयोग का आह्वान किया। वन काटुओं से कड़ाई से निपटने के निर्देश विभाग को दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत सियून में उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा भी की। इसके अतिरिक्त स्थानीय पाठशाला में विज्ञान और कंप्यूटर कक्ष स्थापित करने के लिए धन की उचित व्यवस्था करने का भी आश्वासन दिया। सियून पंचायत को कथोग से जोड़ने के लिए सतनोग में शीघ्र ही ऊहल नदी पर पुल का निर्माण किया जाएगा। करीब 23 करोड़ की पंजौड़ नाला पेयजल योजना का शेष कार्य भी शीघ्र आरंभ कर दिया जाएगा, जिससे चौहार घाटी में पेयजल की समुचित सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पाठशाला की मुख्य अध्यापिका नीलम कुमारी ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। इस मौके पर द्रंग कांग्रेस अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह गुलेरिया, स्थानीय ग्राम पंचायत के प्रधान बुद्धि सिंह, एसएमसी अध्यक्ष लेखराम, वन अरण्यपाल उपासना पटियाल तथा उप निदेशक प्राथमिक शिक्षा केडी शर्मा, बीडीसी सदस्या सीता देवी, प्रदेश कांग्रेस के सचिव वामन देव, केहर सिंह, जिला कांग्रेस महामंत्री चंद्रशेखर ठाकुर, तहसीलदार पधर डीएस ठाकुर, खंड विकास अधिकारी केएस राणा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed