{"_id":"654a20c9f7376834e606d943","slug":"person-injured-in-bear-attack-referred-to-mandi-mandi-news-c-90-1-ssml1026-12507-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: भालू के हमले में व्यक्ति घायल, मंडी रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: भालू के हमले में व्यक्ति घायल, मंडी रेफर
Wed, 08 Nov 2023 05:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Wed, 08 Nov 2023 05:03 AM IST
विज्ञापन
बरोट में भालू के हमले से घायल हुआ व्यक्ति। संवाद
बरोट (मंडी)। चौहारघाटी की मढ़ पंचायत के खबाण गांव में 33 वर्षीय व्यक्ति को भालू ने अचानक हमला कर दिया है। भालू के हमले में व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया है, जिसे बरोट सीएचसी में प्राथमिक उपचार देने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल मंडी रेफर कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 8:00 बजे अच्छर सिंह और उनकी पत्नी खेत में घास काट रहे थे। इस दौरान अच्छर सिंह पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। भालू के हमले में अच्छर के पेट, मुंह, बाजू और टांग पर घाव हुए हैं। हमले के बाद अच्छर सिंह और उसकी पत्नी के जोर-जोर से चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
लोगों के शोर मचाने पर भालू भाग गया। वहीं, लोगों ने घायल अवस्था में अच्छर सिंह को निजी वाहन से सीएचसी बरोट पहुंचाया। सीएचसी बरोट में तैनात डॉ. आदित्य ने कहा कि प्राथमिक उपचार के बाद में घायल को क्षेत्रीय अस्पताल मंडी रेफर कर दिया है।