फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   People will not have to worry about copying families, every record will be in the register.

Mandi News: लोगों को परिवार नकल के लिए नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर, रजिस्टर में रहेगा हर रिकॉर्ड

Tue, 13 Feb 2024 05:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 05:29 PM IST
विज्ञापन
People will not have to worry about copying families, every record will be in the register.
नगर परिषद डलहौजी में ऑनलाइन परिवार रजिस्टर बनाने के लिए सर्वे शुरू
विज्ञापन

लोक मित्र केंद्र वार्ड पार्षदों की निगरानी में जुटाएंगे सारी जानकारी
सर्वे के बाद हर परिवार का डाटा इकट्टा करके रजिस्टर में अंकित किया जाएगासंवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। नगर परिषद डलहौजी में ऑनलाइन परिवार रजिस्टर बनाने के लिए सर्वे की प्रक्रिया जारी हो गई है। यह सर्वे लोक मित्र केंद्र और वार्ड पार्षद के स्तर पर हो रहे हैं। अब चंबा के साथ-साथ डलहौजी में भी लोगों को परिवार नकल लेने के लिए कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेगे। बल्कि, सर्वे के बाद हरेक परिवार का डाटा इकट्ठा कर रजिस्टर में अंकित किया जाएगा। इसके बाद लोगों को परिवार नकल हासिल करने के लिए आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी साझा की जाएगी। कुल मिलाकर इस पहल से लोगों को काफी लाभ मिलेगा। साथ ही डलहौजी नगर परिषद दायरे में आने वाले लोगों को अपनी परिवार नकल निकलवाने की एवज में वार्ड पार्षद की रिपोर्ट की भी कोई आवश्यकता नहीं होगी।
बता दें कि चंबा शहर के साथ-साथ डलहौजी में भी ऑनलाइन परिवार नकल बनाने के लिए कवायद शुरू हुई है। तीन माह में पूर्व होने वाले इस सर्वे के बाद लोगों को परिवार नकल लेने के लिए कार्यालय के चक्कर लगाने से निजात मिलेगी। नगर परिषद डलहौजी के तहत नौ वार्ड हैं। डलहौजी वासियों को परिवार नकल लेने के लिए पहले वार्ड की रिपोर्ट और फिर बार-बार कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं। इस कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन, नगर परिषद की यह पहल काफी बेहतरीन है।
विज्ञापन

इनसेट
नगर परिषद डलहौजी की कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल का कहना है कि ऑनलाइन परिवार रजिस्टर बनाने के लिए सर्वे शुरू किए हैं। सर्वे के बाद सभी परिवार का डाटा इकट्ठा कर रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed