फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   People upset with the delay in payment demanded a fair investigation and refund of the amount.

Mandi News: भुगतान में देरी से परेशान लोगों ने निष्पक्ष जांच और राशि वापसी की उठाई मांग

Thu, 04 Jun 2026 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
People upset with the delay in payment demanded a fair investigation and refund of the amount.
जमापूंजी लौटाने की मांग को लेकर निवेशकों ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। मांडव डेली डिपॉजिट स्कीम में फंसी जमापूंजी को लेकर प्रभावित निवेशकों ने एसडीएम और डीएसपी सरकाघाट को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की है। निवेशकों का कहना है कि उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई स्कीम में जमा करवाई थी, लेकिन लंबे समय से भुगतान नहीं मिलने से कई परिवार आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
ज्ञापन में मामले की निष्पक्ष जांच करवाने तथा निवेशकों की जमा राशि शीघ्र वापस दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई है। साथ ही उन एजेंटों और फील्ड कर्मचारियों की भूमिका की जांच की भी मांग की गई है, जो लोगों से धनराशि एकत्रित कर समिति तक पहुंचाते थे।
विज्ञापन

प्रभावित निवेशकों में शक्ति चंद, ओमचंद, सतीश कुमार, कमला और रवि समेत अन्य लोगों ने बताया कि क्षेत्र के अनेक लोगों के लाखों रुपये स्कीम में फंसे हुए हैं। उनका आरोप है कि बार-बार संपर्क करने के बावजूद भुगतान और मामले की स्थिति को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने बताया कि समिति से संबंधित शिकायतों की जांच जारी है। कहा कि समिति की विभिन्न शाखाओं का ऑडिट चल रहा है और ऑडिट व विजिलेंस जांच के बाद ही वित्तीय स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। प्रशासन ने प्रभावित निवेशकों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed