फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   People took to the streets for restoration of police post Drang

Mandi News: पुलिस चौकी द्रंग की बहाली के लिए सड़क पर उतरे लोग

Sat, 21 Sep 2024 06:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 21 Sep 2024 06:50 AM IST
विज्ञापन
People took to the streets for restoration of police post Drang
द्रंग पुलिस चौकी भवन नीलामी के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
पधर (मंडी)। पुलिस चौकी द्रंग के पुराने भवन की नीलामी रोकने और पुरानी पुलिस चौकी को स्थापित करने की मांग को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने द्रंग में धरना प्रदर्शन कर चौकी के बहाली की मांग की। टांडू पंचायत प्रधान सुभम शर्मा की अगुआई में पुलिस चौकी द्रंग में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन


शुभम शर्मा ने कहा कि जनता को नीलामी से कोई लेना देना नहीं है बल्कि द्रंग में पुलिस चौकी को बहाल की जाए। जब तक यहां पुलिस चौकी बहाल नहीं होती तब तक हम सरकार व विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते रहेंगे। लोगों ने कहा कि पधर से मंडी तक कोइ भी पुलिस चौकी नही है। हम रात को डर डर के सोते है, कहीं कोई चोरी न हो जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में बहुत सी चोरियां हुई है, लेकिन पुलिस ने अभी तक किसी भी चोर को नहीं पकड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस नीलामी को रोका जाए और पुलिस चौकी की घोषणा की जाए। इस अवसर पर एएसपी सागर चंद्र भी लोगों को समझाने मौके पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों ने प्रदर्शन को जारी रखा। दोपहर बाद भवन नीलामी कमेटी ने एक तकनीकी खामी पाए जाने पर नीलामी प्रक्रिया को रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया में तकनीकी खामी रहने से बोली आगामी तिथि तक स्थगित कर दी गई है। जल्द ही अगली घोषणा की जाएगी। वहीं, एएसपी सागर चंद्र ने कहा कि नीलामी के लिए लगभग 40 बोलीदाता भाग लेने आए थे। उन्हें आगामी तिथि के लिए अवगत करवाया जाएगा। शुक्रवार को तकनीकी खामी के कारण नीलामी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed