फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   People sweat in the hot sun, there is silence in the market during the day

Mandi News: तेज धूप में छूटे लोगों के पसीने, दिन में बाजार में पसरा सन्नाटा

Mon, 20 May 2024 01:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 20 May 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
People sweat in the hot sun, there is silence in the market during the day
मंडी में महामृत्य चौक के पास तेज धुप के कारण पसरा सन्नाटा   संवाद
मंडी। पारा बढ़ने से रविवार को जिले में लोग धूप से बचने के लिए घरों में ही दुबके रहे। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक हेमराज के अनुसार आगामी पांच-छह दिनों तक मंडी का मौसम गर्म रहेगा। अभी बारिश के आसार नहीं हैं। रविवार को मंडी जिले का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.1 सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, सायं पांच बजे के बाद सूरज ढलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

दरअसल रविवार को सुबह से ही तेज धूप के साथ दिन शुरू हुआ और दोपहर में तो इतनी तेज धूप निकली की लोगों के पसीने निकल गए। इस दौरान मंडी शहर में तो दोपहर में सन्नाटा ही छा गया। शहर की गलिया भी इस दौरान वीरान लगी। इस दौरान कई स्थानों पर बिजली कट के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों को पंखों, कूलर, एसी और आईसक्रीम और ठंडे का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों को कड़ी धूप में छाते लेकर आते-जाते देखा गया। इस दौरान लोगों के घरों की टंकियाें का पानी भी गर्म हो गया तो गर्म पानी के चलते लोगों को पीने के पानी के लिए भी कठिनाई हुई। मंडी शहर के लोगों को शिवा बावड़ी, जैंचू नोण व अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी लाते देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि पिछले दो दिनों की अपेक्षा रविवार को मंडी जिला के तापमान में बढ़ौतरी देखी गई। अधिकांश लोग दिन भर ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करते रहे तो नदी नालों किनारे रहने वाले लोग ठंडे पानी में डुबकी लगाते दिखे। रविवार को अवकाश होने के चलते ग्रामीण परिवेश से आने वाले लोग शहर नहीं पहुंचे, लेकिन मंडी सदर क्षेत्र की तुंगल घाटी में दिन भर बिजली कट होने के चलते दर्जनों पंचायतों के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed