फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   People got angry due to delay in construction of rain shelter in Tihra

Mandi News: टिहरा में रेन शेल्टर निर्माण में देरी से भड़के लोग

Fri, 12 Sep 2025 03:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 03:58 PM IST
विज्ञापन
People got angry due to delay in construction of rain shelter in Tihra
संघर्ष समिति का गठन, जल्द रेन शेल्टर न बनाया तो करेंगे घेराव : भूपेंद्र
विज्ञापन

....
संवाद न्यूज एजेंसी
टिहरा (मंडी)। टिहरा में पिछले साल अक्तूबर में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से गिराए गए रेन शेल्टर का अब तक निर्माण न होने से स्थानीय लोग भड़क गए हैं। विभाग और ठेकेदार की सुस्ती के खिलाफ शुक्रवार को पंचायत प्रतिनिधियों, व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन, किसान सभा सहित अन्य संगठनों ने टिहरा बस स्टैंड पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान जोरदार नारेबाजी की।
प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व जिला पार्षद भूपेंद्र सिंह, पंचायत के पूर्व प्रधान यशपाल पठानिया, टिहरा पंचायत की प्रधान अंजू रांगड़ा, अरुण अत्री, अनिल कुमार और सुरजीत सिंह ने किया। वक्ताओं ने कहा कि टिहरा बस स्टैंड रोजाना सैकड़ों यात्रियों के लिए प्रमुख केंद्र है, लेकिन रेन शेल्टर न होने से लोगों को बरसात और धूप में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पूर्व जिला पार्षद भूपेंद्र सिंह ने स्थानीय विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि जनता ने बड़े बदलाव की उम्मीदों के साथ उन्हें चुना था, लेकिन वह क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करवाने में पूरी तरह विफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि धर्मपुर में जहां नए विकास कार्य शुरू नहीं हो रहे, वहीं पुरानी सुविधाएं भी छीनी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के उपरांत स्थानीय संगठनों ने बैठक कर टिहरा संघर्ष समिति का गठन किया। समिति में पंचायत प्रधान अंजू रांगड़ा को अध्यक्ष, हरजीत सिंह को उपाध्यक्ष, यशपाल पठानिया को संयोजक, अरुण अत्री को सह संयोजक और भूपेंद्र सिंह को सलाहकार बनाया गया। इसके अलावा व्यापार मंडल, किसान सभा और टैक्सी यूनियन के कई पदाधिकारियों को समिति में शामिल किया गया।

संघर्ष समिति ने घोषणा की कि यदि विभाग शीघ्र ही रेन शेल्टर का निर्माण कार्य शुरू नहीं करता है तो पीडब्ल्यूडी उपमंडल कार्यालय का घेराव किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed