फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   People are troubled by garbage near Ram Mandir in Canada

Mandi News: कनैड में राम मंदिर के समीप गंदगी से लोग परेशान

Sat, 06 Sep 2025 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
People are troubled by garbage near Ram Mandir in Canada
सुंदरनगर के कनैड में फोरलेन पर पानी की निकासी न होने से  राम मंदिर के समीप फैली गंदगी। स्रोत जा
सुंदरनगर/डैहर (मंडी)। किरतपुर-मनाली फोरलेन पर नौलखा-कनैड में कंपनी ने गंदे पानी की निकासी के लिए नालियां नहीं बनाई है। कनैड बाजार से गुजरने के लिए ओवर फुटब्रिज बनाया है, यहां पर लोग जान जोखिम में डाल सड़क पार करने को मजबूर है। सड़क पर बरसात का पानी जमा होने से राहगीरों सहित वाहन चालकों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के महासचिव शशिकांत ने इस बारे में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह को शिकायत भेजकर अवगत करवाया है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों की खराब सड़कों और विकास के नाम पर हो रहे अवैध खनन के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दी है। इस पर सुरक्षा की दृष्टि से त्वरित कार्रवाई की मांग की। कहा कि कनैड स्थित राम मंदिर के पास गंदे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। इससे यहां वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनैड़ के विद्यार्थियों, श्रद्धालुओं और आमजन को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सालों पहले विद्यार्थियों को फोरलेन को पार करने के लिए ओवरहेड फुटब्रिज बनाने के निर्देश हुए हैं, जिन्हें अभी तक पूरा नहीं किया गया है। उधर, सुंदरनगर एसडीएम अमर नेगी ने कहा कि मामले में एनएचएआई से इस संबंध में आग्रह किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed