फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   People are not coming forward to apply booster dose

बूस्टर डोज लगाने में आगे नहीं आ रहे लोग

Fri, 13 May 2022 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
People are not coming forward to apply booster dose
मंडी। जिला मंडी के करीब एक लाख लोगों ने कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज नहीं लगाई है। विश्व के सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान को सरकार ने जन-जन तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पहली और दूसरी डोज के बाद अब बूस्टर डोज लगाई जा रही है।
विज्ञापन

लोग बूस्टर डोज लगवाने में फिसड्डी साबित हुए हैं। 10 जनवरी को सरकार ने बूस्टर डोज लगाने का क्रम शुरू किया था। इसमें मंडी जिले में डेढ़ लाख लोगों को बूस्टर डोज लगनी है। अभी तक केवल 50 हजार लोगों ने बूस्टर डोज लगाई है, जबकि एक लाख लोगों ने इसमें रुचि नहीं दिखाई है। 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को बूस्टर डोज लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन

लोगों को कोरोना वैक्सीन लगने का ही नतीजा रहा कि कोरोना की तीसरी लहर में मृत्युदर काफी कम रही। इसी बात को ध्यान में रखते हुए बूस्टर डोज लगाने का अभियान छेड़ा गया था, लेकिन अभी लोग इसे लगाने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने कहा कि लोग बूस्टर डोज लगाने में आगे नहीं आ रहे हैं। एक लाख लोगों को बूस्टर डोज लगनी है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग विशेष रूप से अभियान छेड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed