Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Pensioners to lay siege to the Legislative Assembly on the 19th if their demands are not met.

Mandi News: मांगें नहीं मानीं तो 19 को विधानसभा का घेराव करेंगे पेंशनर

Tue, 17 Nov 2026 05:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 05:12 PM IST
विज्ञापन
Pensioners to lay siege to the Legislative Assembly on the 19th if their demands are not met.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी। हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर 12 से 17 नवंबर तक चले छह दिवसीय धरना-प्रदर्शन के अंतिम दिन मंगलवार को मंडी के सेरी चानणी में पेंशनरों ने विरोध जताया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव सिंह सेन ने सरकार पर पेंशनरों की मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 से 2021 के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अब तक पेंशन संबंधी लंबित वित्तीय लाभ और कम्यूटेशन राशि नहीं मिली है। पेंशनरों ने लंबित वित्तीय लाभों और डीए का शीघ्र भुगतान करने तथा स्थानीय निकायों व कॉरपोरेट सेक्टर के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन योजना के समान लाभ देने की मांग उठाई।
विज्ञापन

शिव सिंह सेन ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 19 नवंबर को धर्मशाला में विधानसभा सत्र के दौरान प्रदेशभर के पेंशनर विधानसभा का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed