फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Pensioners' payment of crores of rupees stuck, warning of agitation

Mandi News: पेंशनरों का करोड़ों का भुगतान लटका, आंदोलन की चेतावनी

Sun, 10 Aug 2025 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 10 Aug 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Pensioners' payment of crores of rupees stuck, warning of agitation
जोगिंद्रनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त करीब एक लाख 80 हजार पेंशनरों का करोड़ों रुपये का भुगतान लटकने से कर्मचारी एसोसिएशन में आक्रोश है। मांगें पूरी न होने पर एसोसिएशन ने विभागों के अधिकारियों और सरकार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

रविवार को जोगिंद्रनगर में हुई हिम-आंचल पेंशनर महासंघ की बैठक में इकाई अध्यक्ष नेक राम शास्त्री ने बताया कि 70 साल की आयु से सभी पेंशनरों का औसतन 50, 64, 86 हजार का भुगतान न होने से वित्तीय संकट पैदा हो गया है। मेडिकल भत्तों को लेकर भी सरकार और विभाग का रवैया कर्मचारियों के हित में नहीं है।
विज्ञापन

अस्पतालों में स्वास्थ्य लाभ न मिलने से दिक्कतें बढ़ गई हैं। अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में उपचार हासिल करने के बाद चिकित्सा भत्ता न मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। महासचिव रमेश पठानिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश वर्मा, मुख्य सलाहकार शरद सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल सरकार में पहली बार पेंशनरों को वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है। जिला संगठन सचिव बलदेव ठाकुर, रतन सिंह, नारायण सिंह राणा ने कहा कि हिमाचल के 12 जिलों में विभिन्न विभागों में तैनात कर्मचारियों को आर्थिक तंगी के चलते जो परेशानी झेलनी पड़ रही है उस पर सरकार और विभाग के खिलाफ बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। बैठक में मौजूद मान सिंह, गोबिंद राम, बलवीर सिंह, बीरी सिंह, रघुवीर, दयाल सिंह, श्याम सिंह, तेजमल ठाकुर, राजकुमार वालिया ने भी अपनी मांगों को लेकर गहरा रोष प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed