{"_id":"68383dc38c968e70d30985d0","slug":"pensioners-angry-over-not-getting-dues-mandi-news-c-90-1-mrt1064-157620-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बकाया राशि न मिलने से पेंशनरों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बकाया राशि न मिलने से पेंशनरों में रोष
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। हिम आंचल पेंशनर संघ बल्ह खंड इकाई की मासिक बैठक खंड प्रधान मंगत राम चौधरी की अध्यक्षता में वीरवार को डडौर, नेरचौक में हुई। बैठक का संचालन महासचिव जय राम नायक ने किया। उन्होंने सदस्यों को संघ की गतिविधियों की जानकारी दी। बैठक में खंड पदाधिकारियों ने चुनाव प्रक्रिया निर्विरोध करवाकर सत्र 2025-27 के लिए उन्हें पुनः दायित्व सौंपे जाने के लिए आभार जताया।
बैठक में पेंशनरों की मांगों और समस्याओं पर मंथन किया गया। वक्ताओं ने सरकार की ओर से पेंशन संशोधन की बकाया राशि का लंबे समय से भुगतान न किए जाने पर कड़ा संज्ञान लिया।
उन्होंने सचेत किया कि सरकार पेंशनरों की पेंशन संशोधन पर लंबित ग्रेच्युटी, कम्युटेशन, लीव इनकैशमेंट आदि की राशि, महंगाई भत्ते की देय किस्तें, लंबित चिकित्सा बिलों के भुगतान के लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान करे। महंगाई भत्ते की जारी दो किस्तों का एरियर भी शीघ्र दिया जाए। बैठक में गुरदास, मेघ सिंह चौधरी, लालमन वर्मा, हरी सिंह, गंगा राम, भोला राम, दीना नाथ, लक्ष्मन दास सहित अन्य पेंशनर उपस्थित रहे। संवाद