फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   pensioner dimand arial

पेंशनरों ने मांगी छह प्रतिशत महंगाई भत्ते की किस्त

Tue, 10 May 2016 10:05 PM IST
मंडी
मंडी Updated Tue, 10 May 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
pensioner dimand arial
धन

मंडी। भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला मंडी की बैठक जिला संयोजक इंद्रजीत शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई। प्रकोष्ठ ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर प्रदेश सरकार से जनवरी 2016 से देय छह प्रतिशत महंगाई भत्ते की किस्त पेंशनरों को शीघ्र जारी करने की मांग की है।

विज्ञापन



मीटिंग में प्रकोष्ठ के सदस्यों ने सरकार से पेंशनरों को प्रतिमाह एक हजार रुपये चिकित्सा भत्ता देने की मांग की है। 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पूरी करने पर दिए जा रहे महंगाई भत्ते को मूल पेंशन में जोड़ा जाए। केंद्र सरकार की हेल्थ स्कीम के तहत पूर्व अर्द्धसैनिक बलों के लिए मंडी में स्वास्थ्य केंद्र खोलने के लिए शीघ्र कार्रवाई की जाए। परिवहन विभाग के पेंशनरों को समय पर पेंशन का भुगतान करने के ठोस कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन


प्रकोष्ठ ने हिमाचल प्रदेश को 17 नेशनल हाईवे पर मंजूर करने पर केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि हाईवे के लिए अधिग्रहण की जानी वाली भूमि का मुआवजा चार गुना दिया जाए। बैठक में महामंत्री बीके शर्मा, सह संयोजक वेद कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष घनश्याम सेन, सदर भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष कपूर सिंह पटियाल, खेम सिंह, पूर्ण चंद, भूपेंद्र मोदगिल, भूप सिंह सकलानी, दिले राम ठाकुर, ध्यान सिंह गुलेरिया, रघुवीर सिंह ठाकुर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed