{"_id":"588f6f2f4f1c1b3c3de80f6b","slug":"pensioner-dimand","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनरों ने सरकार से मांगा 1000 रुपये चिकित्सा भत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनरों ने सरकार से मांगा 1000 रुपये चिकित्सा भत्ता
मंडी
Updated Mon, 30 Jan 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
काला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। हिमाचल पेंशनर्स कल्याण संघ की बल्ह इकाई की बैठक प्रधान मंगत राम चौधरी की अध्यक्षता में निरंकारी भवन डडौर में संपन्न हुई। इसमें पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर व्यापक विचार विमर्श किया गया। बैठक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई। लाभ सिंह सेन के निधन पर भी दो मिनट का मौन रखा गया तथा श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
पारित प्रस्ताव में 5, 10 और 15 प्रतिशत पेंशन भत्ता मूल वेतन में समायोजन करने के लिए सरकार का आभार जताया गया। यह भी मांग की गई कि पेंशनरों को तुरंत प्रभाव से चिकित्सा भत्ता 350 से बढ़ाकर 1 हजार किया जाए क्योंकि दवाइयों और जांच करवाने का शुल्क काफी ज्यादा हो गया है। वन रैंक वन पेंशन का लाभ सिविल के कर्मचारियों और अधिकारियों को भी देने की मांग की गई, क्योंकि सैनिक व असैनिक सेवाओं में पेंशनरों से कोई भेदभाव न हो। पेंशनरों को हर दो साल के अंतराल में एलटीसी का लाभ देने की मांग की गई।
विज्ञापन
2003 के बाद तैनात कर्मचारियों को भी पेंशन का लाभ देने की मांग की गई। महासचिव जय राम नायक ने बताया कि इस बैठक में जिला प्रधान लाल मन शर्मा, जिला संगठन सचिव खेम चंद ठाकुर, जिला सहसचिव जय राम नायक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष माया राम शर्मा, उपप्रधान चंदू लाल, उपप्रधान परमदेव जाट, सलाहकार तेज सिंह, गरीब दास, गुरी सिंह, चेत राम, चांद राम, भूप सिंह प्रेमी, उपप्रधान भोला राम, राम किश्र, कन्हैया लाल शर्मा, देवी रूप शर्मा आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन