फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Pending cases in the municipal corporation area will now be resolved quickly.

Mandi News: नगर निगम क्षेत्र के लंबित मामलों का अब होगा त्वरित निपटारा

Fri, 17 Apr 2026 12:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Pending cases in the municipal corporation area will now be resolved quickly.
विशेष न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी न्यायालय की तैयारी पूरी
विज्ञापन

कनिष्ठ अभियंता, सफाई निरीक्षक समेत अन्य स्टाफ का प्रशिक्षण पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम मंडी में अब लंबित मामलों के निपटारे में तेजी लाई जाएगी। अतिरिक्त आयुक्त विजय कुमार को विशेष न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी की शक्तियां मिलने के बाद न्यायिक प्रक्रिया को गति देने की तैयारी पूरी कर ली गई है।
नगर निगम के कनिष्ठ अभियंता, सफाई निरीक्षक सहित अन्य कर्मचारी शिमला में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम से लौट चुके हैं। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद अब निगम क्षेत्र में अवैध कब्जे, अतिक्रमण, लंबित किराया और गृहकर वसूली जैसे मामलों की सुनवाई और निपटारा तेजी से किया जाएगा। नगर निगम कार्यालय परिसर में इसके लिए अलग से न्यायालय कक्ष तैयार किया जा रहा है, ताकि सुनवाई की प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो सके।
विज्ञापन

15 वार्डों वाले नगर निगम मंडी में लंबे समय से कई मामले लंबित हैं। अब तक आयुक्त स्तर पर प्राथमिकता के आधार पर इनका निपटारा किया जा रहा था, लेकिन अलग न्यायालय स्थापित होने से प्रक्रिया में और तेजी आएगी। 26 फरवरी को जारी अधिसूचना के तहत अतिरिक्त आयुक्त विजय कुमार को एक वर्ष की अवधि के लिए विशेष न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी की शक्तियां प्रदान की गई हैं। इन शक्तियों के अंतर्गत वे हिमाचल प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1954 से संबंधित मामलों की सुनवाई कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त 24 मार्च को जारी एक अन्य अधिसूचना के अनुसार राज्यपाल ने विजय कुमार को हिमाचल प्रदेश पब्लिक प्रिमाइसेस एंड लैंड (इविक्शन एंड रेंट रिकवरी) अधिनियम, 1971 के तहत कलेक्टर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति नगर निगम मंडी की सीमा में निगम संपत्तियों से जुड़े बेदखली और किराया वसूली मामलों के निपटारे में प्रभावी होगी। नगर निगम आयुक्त रोहित राठौर ने बताया कि विशेष न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी का न्यायालय जल्द ही कार्य शुरू करेगा, जिससे शहरवासियों को त्वरित न्याय मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed