फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   peas rate hike, tommoto down

मटर चमका, टमाटर धड़ाम

Fri, 04 Nov 2016 07:05 PM IST
मंडी
मंडी Updated Fri, 04 Nov 2016 07:05 PM IST
विज्ञापन
peas rate hike, tommoto down
e - फोटो : getty images

गोहर (मंडी)। मटर के दामों में उछाल आने से किसान गदगद हो उठे हैं। किसानों को आजकल अच्छी गुणवत्ता वाले मटर के प्रति किलो 80 रुपये तक दाम मिल रहे हैं। जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है। क्षेत्र में मटर का सीजन यौवन पर है और पंजाब और पड़ोसी राज्यों की मंडियों में क्षेत्र के मटर ने धूम मचा दी है। अब तक करीब एक करोड़ के मटर का गोहर उपमंडल में कारोबार हो चुका है।

विज्ञापन


क्षेत्र में करीब 10 हजार हेक्टेयर भू भाग में किसानों ने मटर की बिजाई की थी। जहां अच्छी पैदावार होने से किसान गदगद हैं। अनेक क्षेत्रों में पीला रतुआ बीमारी लगने से किसानों को निराशा का सामना करना पड़ा है। मगर अधिकतर गांवों में मटर की बंपर फसल से किसान अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं। क्षेत्र से मटर पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली और जम्मू निर्यात हो रहा है। उधर, टमाटर के दाम गिरने से टमाटर उत्पादकों के चेहरे मुरझा गए हैं।
विज्ञापन


टमाटर के दाम 10 रुपये प्रति किलो पहुंचने से किसानों की कमर टूट गई है। क्षेत्र का हरा मटर बेहद स्वादिष्ट होता है। जिससे इसकी पंजाब और अन्य राज्यों की मंडियों में भारी डिमांड रहती है। क्षेत्र के किसानों हंसराज ठाकुर, दीनानाथ, भीम सिंह, सोहण सिंह, मुरारी लाल, शेर सिंह, राकेश कुमार, चमन लाल, विजय कुमार, मनमोहन सिंह, प्रेम सिंह ठाकुर, जोगिंद्र पाल, डोलेराम और चंद्रमणी ठाकुर ने बताया कि उनके खेतों में मटर की बंपर फसल हुई है तथा 80 रुपये तक उनका मटर बिकने से उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है। क्षेत्र में चैलचौक, गोहर, तरौर, स्यांज, छपराहण, चच्योट, नौण, शाला, तुना, जाछ, धंग्यारा, जहल, देवीदहड़, कुटाहची, बाढू, किलिंग और नाचन तथा सराज की अनेक पंचायतों में किसानों ने मटर की बिजाई की थी। दीपावली के बाद मटर के दामों में आए उछाल से किसान गदगद हो उठे हैं। मार्केट कमेटी बोर्ड के सचिव भूपेंद्र ठाकुर ने अब तक मंडी जिले में मटर का करीब 1 करोड़ का कारोबार होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मटर सीजन अभी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed